फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   The other aspect How does brain function after nerve surgery what is the extent of impact on human brain

दूसरा पहलू: नसों की सर्जरी के बाद कैसे काम करता है दिमाग, दिमाग पर कितना असर होता है?

Tue, 22 Sep 2026 04:37 AM IST
ज्योति भास्कर केन वैलियर (द कन्वर्सेशन)
केन वैलियर (द कन्वर्सेशन) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 22 Sep 2026 04:37 AM IST
सार
Register For Event

हाथ की नसों की सर्जरी शरीर में तो बदलाव लाती ही है, इसका असर दिमाग पर भी होता है। वहां उंगलियों का नक्शा नए सिरे से बन सकता है।  हाथ की नसें दिमाग व रीढ़ की हड्डी से हाथ तक संदेश पहुंचाती हैं। नस की सर्जरी के बाद दिमाग भी अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकता है। 

विज्ञापन
The other aspect How does brain function after nerve surgery what is the extent of impact on human brain
नस की सर्जरी से दिमाग में बदलाव - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-ग्राफिक्स

विस्तार

हमारे दिमाग में पूरे शरीर का एक व्यवस्थित ‘नक्शा’ मौजूद होता है। दरअसल, यह कोई असली तस्वीर नहीं होती, बल्कि दिमाग की गतिविधियों का एक खास पैटर्न होता है। इसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों को छूने पर दिमाग के अलग-अलग हिस्से सक्रिय होते हैं। इसे ‘सोमैटोटोपिक मैप’ कहा जाता है। मसलन, अंगूठे, तर्जनी और छोटी उंगली को छूने पर दिमाग में अलग-अलग जगहों पर गतिविधि होती है। 

विज्ञापन


अब एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि हाथ की कटी नस की सर्जरी के बाद यह नक्शा बदल सकता है। यानी, नस के दोबारा जुड़ने के साथ दिमाग भी अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकता है। हाथ की नसें दिमाग व रीढ़ की हड्डी से हाथ तक संदेश पहुंचाती हैं। अगर हाथ की कोई बड़ी नस कट जाए, तो सर्जरी के जरिये उसे जोड़ा जा सकता है। इसके बाद नस के नए रेशे (फाइबर) धीरे-धीरे बढ़ते हैं। इससे हाथ में महसूस करने की क्षमता कुछ हद तक वापस आ सकती है।
विज्ञापन


हालांकि, नए रेशे हमेशा उसी रास्ते से नहीं जुड़ते, जिस रास्ते पर वे पहले थे। इसलिए, कभी-कभी दिमाग को मिलने वाला संदेश भी बदल सकता है। मसलन, तर्जनी को छूने पर किसी को ऐसा लग सकता है कि स्पर्श दूसरी उंगली पर हुआ है। इसी बदलाव को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने हाथ की नस की सर्जरी करा चुके 21 लोगों के दिमाग के फंक्शनल एमआरआई की तुलना 30 सामान्य लोगों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजे चौंकाने वाले थे। सर्जरी कराने वालों में उंगलियों से जुड़ा दिमाग का नक्शा बदल गया था, जो हर व्यक्ति में अलग-अलग था। हालांकि, बदलाव का मतलब यह नहीं कि हाथ कम काम करे। नस की चोट के बाद ठीक होने के लिए दिमाग का पुराने नक्शे पर वापस आना जरूरी नहीं है। दिमाग नए तरीके से काम करना सीख सकता है।

इन बदलावों के जरिये यह समझने में मदद मिल सकती है कि नस की चोट के बाद रिकवरी अलग-अलग लोगों में अलग क्यों होती है। इससे दिमाग की खुद को बदलने और नए संबंधों के अनुसार ढालने की क्षमता के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।


भविष्य में दिमाग के नक्शे में होने वाले बदलावों के जरिये यह समझने में मदद मिल सकती है कि नस की चोट के बाद रिकवरी अलग-अलग लोगों में अलग क्यों होती है। इससे दिमाग की खुद को बदलने और नए संबंधों के अनुसार ढालने की क्षमता के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed