{"_id":"6ae2026f5de448f05707cc7c","slug":"raipur-top-news-today-paddy-procurement-on-november-15-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर की बड़ी खबरेंः पुरानी नीति से होगी धान खरीदी, 300 करोड़ की ठगी मामले में पूर्व बीजेपी नेता संदीप अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर की बड़ी खबरेंः पुरानी नीति से होगी धान खरीदी, 300 करोड़ की ठगी मामले में पूर्व बीजेपी नेता संदीप अरेस्ट
Wed, 28 Oct 2026 07:48 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:48 PM IST
आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें पुरानी नीति से होगी धान खरीदी, 300 करोड़ की ठगी में पूर्व भाजपा नेता संदीप अग्रवाल गिरफ्तार,खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री साय का दौरा स्थगित, नवा रायपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को राहत,रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर शामिल रहीं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
1. 'पुरानी नीति से होगी धान खरीदी': मंत्री रामविचार ने कहा- 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में किसानों के 21 क्विंटल कम धान उत्पादन होने पर भी अंतर की राशि (बोनस) प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक देने के मामले में राज्य सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पुरानी नीति के तहत ही होगी। इसमें किसी भी तरह का कोई नीतिगत बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, खरीदी जिस तरह से हो रही थी, उसी के हिसाब से होगी। ये बातें कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बीजेपी जिला कार्यालय रायपुर में कहीं।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबरः 'पुरानी नीति से होगी धान खरीदी': मंत्री रामविचार ने कहा- 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं
विज्ञापन
2.छत्तीसगढ़: 300 करोड़ की ठगी में पूर्व भाजपा नेता संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 13 महीने से था फरार
पश्चिम बंगाल, गुजरात और झारखंड में कारोबार के नाम पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को झारखंड से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशी के बाद उसे 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पढ़ें पूरी खबरः छत्तीसगढ़: 300 करोड़ की ठगी में पूर्व भाजपा नेता संदीप अग्रवाल गिरफ्तार, 13 महीने से था फरार
3. सीजी: खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री साय का सूरजपुर और बलरामपुर दौरा स्थगित
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के प्रभाव और खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री को रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिये अपनी यात्रा पर रवाना होना था। हालांकि मौसम अनुकूल न होने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने यानी टेकऑफ की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके कारण इस पूरे दौरे को स्थगित करना पड़ा।
पढ़ें पूरी खबरः सीजी: खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री साय का सूरजपुर और बलरामपुर दौरा स्थगित
4. नवा रायपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को राहत: 6 महीने बढ़ी बस सुविधा; जानें हर महीने कितना देना होगा किराया
छत्तीसगढ़ मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नवा रायपुर आने-जाने के लिए बस सुविधा अगले छह महीने तक मिलती रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 नवंबर से 30 अप्रैल, 2027 तक के लिए बस सेवा की समयावधि बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों को हर महीने 3066 रुपये देने होंगे।
पढ़ें पूरी खबरः नवा रायपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को राहत: 6 महीने बढ़ी बस सुविधा; जानें हर महीने कितना देना होगा किराया
5.रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल, सुबह से हो रही हल्की-मध्यम बारिश, जानें अपडेट्स
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में अर्नब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से ही चारों तरफ घने काले बादल छाए हुए हैं। सुबह से ही हल्की मध्यम बारिश हो रही है, जो सावन की झड़ी की तरह दिख रही है। वहीं 20 के स्पीड से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे ठंडी बढ़ाने के आसार दिख रहे हैं। इस चक्रवात की वजह से राजधानीवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
पढ़ें पूरी खबरः रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल, सुबह से हो रही हल्की-मध्यम बारिश, जानें अपडेट्स