{"_id":"6ae1f388d837af60bc0cd752","slug":"all-schools-in-bilaspur-closed-on-october-29-administration-s-decision-due-to-cyclonic-storm-arnab-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर: बिलासपुर में कल सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर: बिलासपुर में कल सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Wed, 28 Oct 2026 07:04 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:04 PM IST
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से संभावित भारी बारिश को देखते हुए बिलासपुर जिले में 29 अक्टूबर 2026 को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से संभावित भारी बारिश को देखते हुए बिलासपुर जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
विज्ञापन
यहां देखें आदेश की कॉपी