{"_id":"6b0814c56b9ab2b1e600827f","slug":"raigarh-police-arrested-two-with-26-onerex-syrup-bottles-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: ग्राहक की तलाश में बाईपास पर खड़े थे दो युवक, पुलिस ने 26 शीशी नशीली सिरप के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: ग्राहक की तलाश में बाईपास पर खड़े थे दो युवक, पुलिस ने 26 शीशी नशीली सिरप के साथ पकड़ा
Thu, 26 Nov 2026 04:45 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:45 PM IST
पुलिस ने ओनेरेक्स नशीली सिरप की 26 शीशियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले की घरघोड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में घूम रहे दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 'ओनेरेक्स' नाम की नशीली सिरप की 26 शीशियां बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ढोरम बाईपास पर हुई घेराबंदी
पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। यह सूचना घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग पर स्थित ढोरम बाईपास तिराहे के पास की बताई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने तिराहे पर संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों को देखकर घेराबंदी की और उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में युवकों की पहचान 23 वर्षीय कन्हैया यादव निवासी ग्राम केनापारा थाना लैलूंगा और 34 वर्षीय तेज राम यादव निवासी ग्राम कोनपारा थाना घरघोड़ा के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर कन्हैया यादव के पास से 17 शीशी तथा तेज राम यादव के पास से नौ शीशी नशीली सिरप बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे इस सिरप को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई और उनके खिलाफ धारा 21(सी) तथा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले नशे के सौदागरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।