फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   In Pali, Korba, 45-year-old Gend Lal drowned in Kharun River after slipping; his body was found 500 meters

Korba: गुड़ाखू करने नदी किनारे गया ग्रामीण तेज बहाव में बहा, 24 घंटे बाद मिला शव, भंवर में फंसने की आशंका

Thu, 20 Aug 2026 03:00 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 03:00 PM IST
सार
Register For Event

जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खारुन नदी के तेज बहाव में 45 वर्षीय ग्रामीण बह गया। करीब 24 घंटे बाद ग्रामीण का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला।

विज्ञापन
In Pali, Korba, 45-year-old Gend Lal drowned in Kharun River after slipping; his body was found 500 meters
खारुन नदी में बहा ग्रामीण का दूसरे दिन मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में पिछले सात दिनों से हो रही लगातार बारिश हो रही है। इससे सभी नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। इस बीच पाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खारुन नदी में एक ग्रामीण के बह जाने से हड़कंप मच गया। एक दिन बाद ग्रामीण का शव मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गेंदलाल (45 वर्ष), निवासी ग्राम बिजराभवनारा, बतरा पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गेंदलाल सुबह नदी किनारे गुड़ाखू मंजन करने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में नदी में बह गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन नदी में पानी का तेज बहाव और भंवर के कारण काफी मशक्कत के बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन असफल रहने पर टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर से घटनास्थल पर पहुंचे और तलाश शुरू की। इस दौरान घटना स्थल से करीब 500 मीटर आगे नदी किनारे झाड़ियों में गेंदलाल का शव फंसा हुआ मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की जांच शुरू की।


स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था और अंदेशा है कि मृतक भंवर में फंस गया था। भंवर के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नदी के दोनों तरफ मृतक का आना-जाना था। नदी के ऊपर डैम बना हुआ है और नीचे से आवाजाही के लिए रास्ता है, लेकिन लगातार बारिश के कारण पानी अधिक होने से वहां जलभराव हो गया है। परिजनों के अनुसार मृतक को तैरना आता था, लेकिन पानी ज्यादा होने और भंवर में फंसने से वह बाहर नहीं निकल पाया और हादसे का शिकार हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed