फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Divisional Engineer booked for coition harassment female employee

बिलासपुर: महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मंडल इंजीनियर पर मामला दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 04:55 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 28 Oct 2026 04:55 PM IST
सार
Register For Event

बिलासपुर रेल मंडल के कंस्ट्रक्शन विभाग में पदस्थ इलेक्ट्रिक इंजीनियर पर महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत रेल मंत्री और महिला आयोग तक भी पहुंची थी।

विज्ञापन
Divisional Engineer booked for coition harassment female employee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर रेल मंडल के कंस्ट्रक्शन विभाग में तैनात इलेक्ट्रिक इंजीनियर के खिलाफ महिला सहकर्मी पर अनुचित दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत पीड़ित महिला कर्मचारी ने आरोपी अधिकारी पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यौन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस और विभागीय स्तर पर शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला बिलासपुर रेल मंडल के निर्माण विभाग में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये सेवाएं दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि विभाग में पदस्थ इलेक्ट्रिक इंजीनियर रुखमैया मीणा काफी समय से उस पर अनुचित संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया तो आरोपी अधिकारी ने उसे नौकरी से निष्कासित करवाने की धमकी दे डाली। इस उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तोरवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


रेल मंत्री और महिला आयोग तक पहुंची शिकायत
थाने में मामला दर्ज कराने से पूर्व पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए सीधे रेल मंत्री, राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लिखित शिकायत भेजी थी। उच्च स्तर पर शिकायत का संज्ञान लिए जाने के बाद मामले की जांच जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को सौंपने के निर्देश जारी किए गए थे। फिलहाल, पुलिस और संबंधित प्रशासनिक तंत्र आरोपी अधिकारी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed