Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dhamtari ed raid additional collector residence liquor scam

धमतरी: अपर कलेक्टर के सरकारी बंगले पर ईडी की दबिश, शराब घोटाले से जुड़े मामले में जांच

Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के सरकारी आवास पर दबिश दी। उनके पति और पूर्व आबकारी अधिकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर का नाम भी मामले में सामने आ चुका है।

विज्ञापन
dhamtari ed raid additional collector residence liquor scam
अपर कलेक्टर के आवास पर जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर धमतरी पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक विशेष टीम ने अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के शासकीय निवास पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे रुद्री रोड स्थित प्रशासनिक कॉलोनी के बंगला नंबर E-3 पर हुई।
विज्ञापन


ईडी के 10 से 12 अधिकारी दो वाहनों में पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात थे। जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थीं। बंगले के अंदर दाखिल होते ही सुरक्षाबलों ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी। बाहर से किसी के भी अंदर आने या बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी (शराब) घोटाले की जांच से जुड़ी है। अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर पूर्व में आबकारी विभाग में उपायुक्त रह चुके हैं। शराब घोटाले में नाम आने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इससे पहले इसी मामले में आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन


नवीन सिंह की गिरफ्तारी और जमानत
नवीन प्रताप सिंह तोमर को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद नवीन सिंह धमतरी में अपनी अपर कलेक्टर पत्नी के सरकारी आवास पर ही रह रहे थे। इसी सूचना के आधार पर ईडी की टीम ने सुबह-सवेरे यहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान बंगले के भीतर अधिकारियों द्वारा दस्तावेज की गहन छानबीन की जा रही है। साथ ही घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई
धमतरी के अलावा रायपुर और भिलाई में भी कार्रवाई की खबरें हैं। प्रदेश के अन्य ठिकानों पर भी केंद्रीय एजेंसी की समानांतर कार्रवाई चल रही है। फिलहाल ईडी की टीम को छापेमारी में अब तक क्या साक्ष्य हाथ लगे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed