{"_id":"6af3ff9dd4ac287add0c4063","slug":"cm-vishnudeo-sai-bhopal-visit-read-here-today-programs-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति इरानी का छत्तीसगढ़ प्रवास आज: भोपाल जायेंगे सीएम विष्णुदेव साय; पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति इरानी का छत्तीसगढ़ प्रवास आज: भोपाल जायेंगे सीएम विष्णुदेव साय; पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?
Wed, 11 Nov 2026 11:09 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:09 AM IST
इस दौरे के दौरान स्मृति इरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे को लेकर बैठक लेंगी। तैयारियों की समीक्षा करेंगी। वो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। इसके बाद देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगी।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आयेंगी। वे दिल्ली से सीधे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सीधे धरमजयगढ़ रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां पर 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।
विज्ञापन
इस दौरे के दौरान स्मृति इरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे को लेकर बैठक लेंगी। तैयारियों की समीक्षा करेंगी। वो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। इसके बाद देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगी।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर रहेंगे। वहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4.45 बजे वापस रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव
रायगढ़ जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोककला महोत्सव 11 नवम्बर को सुबह 10 बजे से संत प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम रायगढ़ में होगा। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति और लोकनृत्य की विविध प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल होंगे। वहीं राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।
रायपुर, बिलाससपुर और बिल्हा को मिलेंगे राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार
आज प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिलेगा। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। इस सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और बिलासपुर सांसद तोखन साहू मौजूद रहेंगे।
बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
भाई दूज पर आज प्रदेश के रायपुर, दु्र्ग, सक्ती, बालोद और कोरबा जिले में स्थानीय अवकाश है। तीनों जिलों के कलेक्टरों ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पहले इन जिलों में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन ने इसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है।