Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Official Language Day Today: five litterateurs to be honoured

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस आज: 14 साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन,5 साहित्यकार होंगे सम्मानित,बहेगी काव्य की बयार

Sat, 28 Nov 2026 07:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 07:00 AM IST
सार
Register For Event

समारोह के तीसरे सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में साहित्यकार एवं कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन, सांस्कृतिक विविधता और माटी से जुड़ी भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Official Language Day Today: five litterateurs to be honoured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, परंपराओं और छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में होने वाले इस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे करेंगे। इस दौरान पर्यटन, संस्कृति राजेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार स्वागत उद्बोधन देंगी। आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ी भाषा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा होने के साथ ही यहां के जनजीवन, लोक साहित्य, लोकगीतों, लोककथाओं और सामाजिक परंपराओं की संवाहक है। राजभाषा दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति जनमानस में गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने, साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ी साहित्य की 14 कृतियों का होगा विमोचन
समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए साहित्यकारों की 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया जाएगा। इनमेंअरविंद मिश्र की  ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’,  बिसरू राम कुर्रे की  ‘माटी के लाल’,  गणेश्वर पटेल की  ‘आखर अउ अंजोर’,  पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’,  सुमित्रा साहू की  ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’, रामकुमार वर्मा की  ‘जसगीत झांकी भाग-02’, अमोल दास टंडन की ‘मय माटी अंव रे झन बाटव ये देश ल’, बलराम मिर्झा की ‘धर्म क्रांति के अगवा’, प्रिया देवांगन की ‘माटी के सिरजाय छंद’, सुधा वर्मा (डॉ. सत्यभामा आडिल) की ‘अंचरा के धागा’, सुधा वर्मा की ‘ठउर खोजत बसंत’, डोरे लाल कैवर्त की ‘अमृत गंगार’, बंशीधर लाल की ‘सियान के गोठ’ , डूमन लाल धु्रव की ‘जिनगी बिरथा नइ जाय’ शामिल हैं। 

पांच छत्तीसगढ़ी साहित्यकारों का होगा सम्मान
समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें गरियाबंद जिले के मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ जिले की सुधा देवांगन, सरगुजा जिले के बतौली निवासी सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर जिले के  ईश्वर साहू ‘बंधी’ और गोविंद धनगर शामिल हैं। इस अवसर पर अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भी भेंट की जाएगी।

‘पुरखा के सुरता’ पर परिचर्चा 
राजभाषा दिवस के दूसरे सत्र में दोपहर एक बजे से दो बजे तक साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर आयोजित परिचर्चा स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित होगी। इसमें डॉ. कल्पना मिश्रा एवं डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। यह परिचर्चा छत्तीसगढ़ी साहित्य की समृद्ध विरासत और पूर्ववर्ती साहित्यकारों के योगदान को स्मरण करने का अवसर होगी।


कवि सम्मेलन में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी माटी के स्वर
समारोह के तीसरे सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में साहित्यकार एवं कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन, सांस्कृतिक विविधता और माटी से जुड़ी भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा एवं सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने प्रदेश के साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा प्रेमियों को मातृभाषा के इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed