फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Diwali School Holidays 2026 Revised Schedule November 6 To 11

छत्तीसगढ़: दिवाली की छुट्टियां बढ़ीं, अब छह से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल; नया आदेश जारी

Sat, 17 Oct 2026 05:52 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 17 Oct 2026 05:52 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दिवाली अवकाश में संशोधन किया है। अब सरकारी, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में 6 से 11 नवंबर 2026 तक छुट्टियां रहेंगी। पहले अवकाश 10 नवंबर तक निर्धारित था।

विज्ञापन
Chhattisgarh Diwali School Holidays 2026 Revised Schedule November 6 To 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दिवाली अवकाश में संशोधन किया है। विभाग ने अब कुल 6 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय 16 अक्तूबर 2026 को जारी आदेश के तहत लिया गया है।
विज्ञापन


6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश
संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश के शासकीय स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। यह आदेश अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर भी लागू होगा। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी इस अवधि के दौरान छुट्टियां रहेंगी। इस बदलाव के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिवाली के अवसर पर लगातार छह दिन का अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन


पहले पांच दिन की तय थीं छुट्टियां
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कार्यसूची में दिवाली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित की गई थीं। इस कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल पांच दिन का अवकाश मिलना था। अब राज्य शासन ने संशोधित आदेश जारी कर छुट्टियों की अवधि एक दिन बढ़ा दी है। इसके तहत अवकाश 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर 2026 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा लाभ
दिवाली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी से विद्यार्थियों, शिक्षकों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को राहत मिलेगी। लगातार छह दिन का अवकाश होने से परिवारों को त्योहार की तैयारियों और यात्रा की योजना बनाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।


यह भी पढ़ें: सात फेरे न होने से विवाह अमान्य नहीं: हाईकोर्ट ने खारिज की पति की याचिका, फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुई थी शादी

संशोधित आदेश के अनुसार बनाएं योजना
स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को छुट्टियों की नई तारीखों का ध्यान रखना होगा। प्रदेश के संबंधित स्कूलों और डी.एड., बी.एड. तथा एम.एड. महाविद्यालयों में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अवकाश रहेगा। पहले जारी शैक्षणिक कार्यसूची में निर्धारित पांच दिनों की जगह अब छह दिन की छुट्टियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed