Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Farmers will no longer face difficulties in paddy procurement

CG: अब धान खरीदी में किसानों को नहीं होगी परेशानी, 15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग, सभी कलेक्टर को निर्देश जारी

Thu, 26 Nov 2026 12:02 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
Register For Event

ऐसे किसान, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में नहीं दिख रही है, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित सहकारी समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी के लिये भूमि विवरण सिंक करें’ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को संबंधित समितियों के माध्यम से ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण हल करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
CG Farmers will no longer face difficulties in paddy procurement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को आसान बनाने के लिये बड़ी पहल की है। पात्र किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग एवं फसल संबंधी कठिनाइयों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिये हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 8 नवंबर 2026 को आयोजित धान खरीदी की तैयारियों संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी की ओर से जारी निर्देशों में किसानों की समस्याओं के निराकरण और फसल संबंधी अभिलेखों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन


15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग
ऐसे किसान, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित सहकारी समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी के लिये भूमि विवरण सिंक करें’ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को संबंधित समितियों के माध्यम से ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण हल करने के निर्देश दिए गए हैं। खसरा मैपिंग की समय-सीमा में धान खरीदी की अवधि 15 जनवरी 2027 तक तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में पहुंचकर वास्तविक फसल का होगा सत्यापन
डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) में जिन खसरों में अन्य फसल दर्ज है, लेकिन किसानों द्वारा वास्तविक रूप से धान की फसल बोए जाने का दावा किया जा रहा है, उनका विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही डीसीएस एवं पीवी ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्वेक्षण एवं सत्यापन से छूट गए खसरों का भी संबंधित तहसीलदार के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करते हुए मौके पर वास्तविक फसल एवं फसल क्षेत्रफल का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक संबंधित खसरे का मौका पंचनामा तैयार करने के साथ ही वास्तविक फसल की स्थिति को प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएंगे।


30 नवंबर तक देनी होगी जानकारी
राज्य शासन ने सत्यापन के बाद सही एवं अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में एकत्र कर तथा सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। फसल प्रविष्टि एवं संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए यह जानकारी 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed