फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arnab Cyclone Impact: these districts Schools remain closed today in CG

अर्नब चक्रवात का असर: छत्तीसगढ़ के इन जिलों के स्कूलों में आज छुट्टी, 60 से 80 की स्पीड से चलेंगी तेज हवायें

Wed, 28 Oct 2026 08:08 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 08:08 AM IST
सार
Register For Event

राज्य सरकार अर्नब चक्रवात को लेकर अलर्ट मोड पर है। छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अनर्ब की वजह से 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Arnab Cyclone Impact: these districts Schools remain closed today in CG
ग्राफिक्स - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

राज्य सरकार अर्नब चक्रवात को लेकर अलर्ट मोड पर है। छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अनर्ब की वजह से 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिलों में कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने 28 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किये हैं। 

विज्ञापन



विज्ञापन



बालोद के स्कूलों में छुट्टी
चक्रवाती तूफान और भारी बारिश को लेकर बालोद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। शिक्षकों को छुट्टी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राजनांदगांव और मोहला-मानपुर में छुट्टी
राजनांदगांव और मोहला-मानपुर जिलों के सभी स्कूलों में 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिये गये हैं। 



धमतरी के  स्कूलों में भी अवकाश
धमतरी जिले में भी बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश का आदेश जारी किये हैं। जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर प्रशासन सतर्क है। 



80 किलोमीटर तक पहुंच सकती है हवा की स्पीड
28 अक्टूबर को आकाश में आंशिक मेघमय रहने, बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने, एक दो स्थानों पर साीमांत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवायें चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 80 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। 


सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
अर्नब चक्रवात बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफाम' में और 27 अक्टूबर तक एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-पधिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास) को पार करने करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान' के रूप में होगा। इससे हवा की अधिकतम गति 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह झोकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed