{"_id":"6b0bbf33f9b06787fb0b4447","slug":"cyclists-showcase-their-mettle-in-new-chandigarh-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिस्टों ने दिखाया दम: चंडीगढ़ क्लब में मैराथन का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिलिस्टों ने दिखाया दम: चंडीगढ़ क्लब में मैराथन का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे प्रतिभागी
Sun, 29 Nov 2026 11:29 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:29 AM IST
चंडीगढ़ में खेल और फिटनेस का जुनून देखने को मिला। कहीं साइकिलिस्टों ने पैडल मारकर रफ्तार से मुकाबला किया तो कहीं मैराथन में दौड़ते कदमों ने सेहत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
विस्तार
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के महिला और पुरुष साइकिलिस्टों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी साइकिलिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Trending Videos
साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागियों में बेहतर प्रदर्शन करने और मुकाबले में आगे निकलने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के साइकिलिस्ट शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन का आयोजन
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
चंडीगढ़ क्लब में मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में दौड़ को लेकर खासा जोश देखने को मिला। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने इसमें भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
मैराथन में भाग लेते धावक
- फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
आयोजन का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।
