Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann attacks BJP SAD alliance

भाजपा-शिअद गठबंधन पर सीएम मान का हमला: पंजाबियों को फिर बेवकूफ बनाने का 'ठगजोड़', हितों से कोई लेना-देना नहीं

Tue, 24 Nov 2026 09:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Tue, 24 Nov 2026 09:48 PM IST
सार
Register For Event

सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर हमला बोलते कहा, राजनीतिक परिवारों और कुर्सियां बचाने के लिए दोनों पार्टियां साथ आईं हैं। उन्होंने कहा, यह पंजाबियों को बेवकूफ बनाने और सत्ता की भूख के लिए है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann attacks BJP SAD alliance
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने वाला ठगजोड़ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब के हितों के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक परिवारों और अपनी कुर्सियां बचाने के लिए किया गया है। दोनों दल सत्ता की भूख में एक बार फिर साथ आए हैं। पंजाब के लोग इनके पुराने राजनीतिक दांव-पेच और वादों को भूले नहीं हैं।

विज्ञापन


मान ने कहा कि बादल परिवार ने शुरुआत में तीन कृषि कानूनों की तारीफ की थी। जब किसान आंदोलन को दुनिया भर से समर्थन मिलने लगा और राजनीतिक नुकसान का डर सताने लगा तो उन्होंने अपना रुख बदल लिया। हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और शिअद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। इन कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 750 किसानों की जान गई। इस गठबंधन को किसान आंदोलन के दौरान हुई मौतों के लिए भी याद किया जाएगा।
विज्ञापन


साल 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में पंजाब ने चिट्टे का कहर झेला और बेअदबी की घटनाएं हुईं। उन्होंने भाजपा पर पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, पंजाब के पानी और सिख संस्थाओं के मामलों में पंजाब विरोधी रुख अपनाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि जिस भाजपा पर सुखबीर खुद सिख संस्थाओं पर कब्जे के आरोप लगाते रहे, आज उसी के साथ गठबंधन कैसे कर लिया? मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन ने 2002 से 2022 तक करीब 20 साल पंजाब पर शासन किया लेकिन राज्य को कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया। अब दोनों दलों के पास सत्ता हासिल करने की भूख के अलावा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed