Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kids Turn Giant Python Into A Playground Video Leaves Internet Stunned

वायरल: बच्चों के सामने मौत बनकर पड़ा था अजगर, फिर भी बेखौफ होकर उसी का बना दिया झूला

Wed, 11 Nov 2026 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Nov 2026 05:09 PM IST
सार
Register For Event

Viral Video: इंडोनेशिया में कुछ बच्चों का विशालकाय अजगर के साथ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे कभी सांप के शरीर पर बैठते तो कभी उसकी पीठ से फिसलते नजर आए। इस नजारे ने लोगों को हैरान करने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Kids Turn Giant Python Into A Playground Video Leaves Internet Stunned
विशालकाय अजगर की पीठ पर चढ़ गए बच्चे - फोटो : एक्स@nexta_tv

विस्तार

बच्चों को खेलते-कूदते देखना आम बात है। कभी वे पार्क में झूला झूलते हैं तो कभी स्लाइड पर फिसलने का मजा लेते हैं। लेकिन इंडोनेशिया में कुछ बच्चों ने खेलने के लिए ऐसी चीज चुन ली, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। यहां बच्चों को किसी झूले या फिसलपट्टी पर नहीं, बल्कि एक विशालकाय अजगर के शरीर पर खेलते देखा गया। कोई उसके ऊपर बैठा नजर आया तो कोई उसके लंबे शरीर पर फिसलने का मजा लेता दिखा। इस अजीबोगरीब नजारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


 विशालकाय अजगर की पीठ पर चढ़ गए बच्चे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में तीन बच्चे एक विशालकाय सांप के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे बिना किसी डर के सांप के शरीर पर चढ़ रहे हैं। कुछ बच्चे उसके ऊपर बैठकर इधर-उधर घूम रहे हैं, जबकि कुछ उसके लंबे शरीर से नीचे की तरफ फिसलते नजर आ रहे हैं। बच्चों का अंदाज ऐसा है, जैसे उनके सामने कोई बड़ा सा खिलौना रखा हो। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे जिस सांप के साथ खेल रहे हैं, वह कोई छोटा-मोटा सांप नहीं, बल्कि काफी विशाल अजगर है। बताया जा रहा है कि यह रेटिकुलेटेड पाइथन हो सकता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सांप प्रजातियों में से एक है। इसका शरीर काफी लंबा और ताकतवर होता है।
विज्ञापन




पास खड़े होकर वीडियो बना रहे थे बड़े
वीडियो में कुछ बड़े लोग भी बच्चों के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वे बच्चों को अजगर के साथ खेलते हुए देख रहे हैं और कुछ लोग इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर रहे हैं। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की सहज प्रतिक्रिया देखकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों का कहना है कि इतना बड़ा जंगली जानवर बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अजगर जहरीला नहीं होता, लेकिन उसकी पकड़ बेहद मजबूत होती है। ऐसे में उसके साथ इस तरह खेलना किसी भी समय खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। फिलहाल, यह वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ ही बच्चों को लेकर चिंता भी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed