फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Karnataka danger leopard rescue forest officer attack video goes viral on internet

घायल तेंदुए ने रेस्क्यू के दौरान बदला मिजाज, अधिकारी पर झपटा खूंखार जानवर, देखें वीडियो

Wed, 09 Sep 2026 12:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 09 Sep 2026 12:28 PM IST
सार
Register For Event

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर कर्नाटक के दावणगेरे से घायल तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुए को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी जैसे ही उसके करीब जाते हैं, जानवर अचानक ऐसी हरकत कर देता है कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

विज्ञापन
Karnataka danger leopard rescue forest officer attack video goes viral on internet
रेस्क्यू अधिकारी पर झपटा तेंदुआ - फोटो : @nagarjund

विस्तार

विज्ञापन

घायल तेंदुए का रेस्क्यू वीडियो: तेंदुआ एक शक्तिशाली और बेहद फुर्तीला शिकारी जानवर होता है। खतरा महसूस होने पर यह अचानक आक्रामक हो बहुत तेजी से हमला करने की क्षमता रखता है, तो वहीं घायल या डरे हुए तेंदुए का व्यवहार और भी खतरनाक हो सकता है। हाल ही में कर्नाटक के दावणगेरे से घायल तेंदुए के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें तेंदुए को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारी जैसे ही उसके करीब जाते हैं, जानवर अचानक ऐसी हरकत कर देता है कि वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

कर्नाटक के दावणगेरे हाईवे पर एक कार की चपेट में आने के बाद तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित तरीके से वहां से हटाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन तभी अचानक तेंदुआ सक्रिय हो गया और वन विभाग की टीम पर झपट पड़ा।

विज्ञापन


वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-



ट्रैंक्विलाइजर के बावजूद अचानक उठ खड़ा हुआ तेंदुआ
बता दें कि, तेंदुए को काबू में करने के लिए टीम ने ट्रैंक्विलाइजर का इस्तेमाल किया था, लेकिन दवा का असर पूरी तरह होने में अभी कुछ समय बाकी था। इसी दौरान जानवर अचानक उठ खड़ा हुआ और पास खड़े एक वन अधिकारी पर हमला कर दिया। तेंदुए के झपटते ही अधिकारी जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुए इस हमले से मौके पर मौजूद टीम के सदस्य भी कुछ पल के लिए सकते में आ गए।


कार की टक्कर से घायल था तेंदुआ
हमले के बावजूद वन विभाग की टीम ने संयम नहीं खोया और सावधानी के साथ हालात को संभाला। स्थिति सामान्य होने के बाद कर्मचारियों ने दोबारा तेंदुए को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया। इसके बाद घायल तेंदुए को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर के कारण तेंदुए को चोटें आई थीं। फिलहाल विशेषज्ञों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


नैनोवाले गाने पर केमिस्ट्री प्रोफेसर के डांस ने किया मंत्रमुग्ध, वीडियो देख लोग हुए फैन


देहरादून: डॉ. राधाकृष्णन की फोटो के सामने ऊ ला ला डांस का वीडियो वायरल, अब कॉलेज ने सफाई देकर कही ऐसी बात

 


वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 
घायल तेंदुए रेस्क्यू ऑपरेशन के वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  जंगली जानवरों के साथ काम करने वाली टीमों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दूसरे शख्स ने लिखा-  घायल होने के बावजूद तेंदुआ पूरी तरह शांत नहीं था।


बिहार: पवन सिंह के गाने पर झूम उठा ह्यूमनॉइड रोबोट, लॉलीपॉप लागेलू पर किया जबरदस्त डांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed