फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was about to get into a car when a car hit him from behind Video goes Viral on Internet

Viral Video: मौत को छूकर टक से वापस आया शख्स, बैठने वाला था कार में, तभी पीछे से एक गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर

Fri, 31 Oct 2025 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Oct 2025 11:24 AM IST
सार
Register For Event

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो एक पेट्रोल पंप के पास शूट किया गया है। इसमें एक आदमी दिख रहा है, जिसने ऑरेंज टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। शुरुआत में वो बड़ी सहजता से खड़ा नजर आता है, फिर धीरे-धीरे अपनी कार की तरफ बढ़ने लगता है। हालांकि, आगे जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
A man was about to get into a car when a car hit him from behind Video goes Viral on Internet
हादसे का वीडियो वायरल - फोटो : x@bestwildclips

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। इसमें एक शख्स की जान बस कुछ सेकंड के फर्क से बचती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी गाड़ी में बैठने ही वाला होता है, लेकिन तभी पीछे से एक कार इतनी तेज रफ्तार में आती है कि सीधे उसकी गाड़ी में जा घुसती है। पलभर के लिए ऐसा लगता है कि अब कुछ नहीं बचा। मगर किस्मत ने उस आदमी का साथ दे दिया और वो बाल-बाल बच गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो किसी पेट्रोल पंप के पास का है। एक शख्स, जिसने संतरी रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे हैं, अपनी गाड़ी के पास खड़ा दिखता है। वो आराम से अपने काम में लगा हुआ होता है और फिर धीरे-धीरे गाड़ी की तरफ बढ़ता है। सब कुछ एकदम नॉर्मल चल रहा होता है। लेकिन जैसे ही वो गाड़ी के पास पहुंचता है और दरवाजा खोलकर अंदर बैठने ही वाला होता है, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार धड़धड़ाती हुई आती है और उसकी गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार देती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बची शख्स की जान
टक्कर इतनी जोरदार होती है कि उसकी गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह से टूट जाता है। अगर वो शख्स एक सेकंड भी पहले गाड़ी में बैठ गया होता तो शायद ये हादसा उसकी जान ले लेता।  वीडियो में साफ दिखता है कि टक्कर मारने के बाद जिस कार ने हादसा किया, उसका ड्राइवर बिना एक पल गंवाए मौके से फरार हो जाता है। वो रुका तक नहीं बस झट से गाड़ी घुमाई और भाग निकला। दूसरी तरफ जिस शख्स की गाड़ी टकराई थी। वो पहले तो कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है फिर दौड़कर अपनी कार को देखने लगता है। टक्कर के बाद उसकी कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से कबाड़ हो चुका होता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों ने जब ये वीडियो देखा तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने कहा, “भगवान का शुक्र है कि वो बच गया, वरना ये हादसा जानलेवा हो सकता था।” किसी और ने लिखा, “ड्राइवर को पकड़कर सख्त सजा मिलनी चाहिए। इतनी लापरवाही से कोई कैसे गाड़ी चला सकता है?” वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि पेट्रोल पंप जैसे इलाकों में तो स्पीड लिमिट और सख्त होनी चाहिए क्योंकि यहां अक्सर लोग पैदल या गाड़ियों के बहुत करीब होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed