Viral Video: स्कूटी के अंदर से निकला जहरीला सांप, फन फैलाकर ऐसे खड़ा हुआ कि देखने वालों के उड़ गए होश
Viral Video: गुजरात के वडोदरा में एक स्कूटी के अंदर कोबरा का बच्चा घुस गया। उसे देखते ही सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोचिए, आप घर से कहीं जाने के लिए अपनी स्कूटी निकालें और अचानक उसके अंदर से एक सांप फन फैलाकर सामने आ जाए। गुजरात के वडोदरा में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। बिल गांव कैनाल रोड स्थित ओरो रेसिडेंसी में एक रहवासी की स्कूटी के अंदर कोबरा का बच्चा घुस गया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। मामला तब सामने आया जब स्कूटी में रहवासी को कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया। जब ध्यान से देखा गया तो अंदर सांप मौजूद था। इसके बाद बिना जोखिम लिए फौरन वन विभाग के फॉरेस्ट कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
वन विभाग की टीम ने ऐसे निकाला सांप
सूचना मिलते ही वन विभाग के जिग्नेश परमार और लालू निजामा मौके पर पहुंचे। स्कूटी के अंदर छिपे सांप को बाहर निकालना आसान नहीं था। दोनों ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को सांप ने नहीं काटा और कोई बड़ा हादसा भी नहीं हुआ। सांप के स्कूटी से निकलने के बाद सोसायटी के लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
कोबरा का जहर कितना खतरनाक?
कोबरा बेहद जहरीला सांप माना जाता है। भारतीय कोबरा को खास तौर पर खतरनाक माना जाता है। भारत में सांप के काटने से होने वाली मौतों में कोबरा के काटने के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आते हैं। इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिक प्रभाव होता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण धुंधला दिखना, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। जहर में साइटोटॉक्सिक तत्व भी होते हैं, जिससे काटने वाली जगह पर दर्द, सूजन और ऊतकों को नुकसान हो सकता है।
जानलेवा भी हो सकता है साबित
भारतीय कोबरा के काटने के 15 से 30 मिनट के भीतर दर्द, सूजन, पलकें झुकना, उल्टी, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर एक से छह घंटे के भीतर स्थिति जानलेवा हो सकती है। इसलिए सांप के काटने की स्थिति में किसी झाड़-फूंक या नीम-हकीम के भरोसे न रहें। पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है।