{"_id":"6a193881c69f9e12690421fd","slug":"unidentified-people-set-parked-bus-on-fire-in-buxar-biharsecond-incident-in-two-weeks-has-increased-anger-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बक्सर में खड़ी बस को अज्ञात लोगों ने लगाई आग, जलकर राख; दो हफ्ते में दूसरी घटना से बढ़ी रंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बक्सर में खड़ी बस को अज्ञात लोगों ने लगाई आग, जलकर राख; दो हफ्ते में दूसरी घटना से बढ़ी रंज
Fri, 29 May 2026 12:26 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:26 PM IST
Bihar: बक्सर जिले के कटरिया गांव में खड़ी यात्री बस को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर जला दिया। बस पूरी तरह राख हो गई। इससे पहले भी दो सप्ताह पहले इसी तरह की घटना हुई थी, जिसके बाद अब रंजिश और बदले की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आग से जली बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात शरारती तत्वों ने दरवाजे पर खड़ी एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन
रोज की तरह खड़ी की गई थी बस
जानकारी के अनुसार, यह बस किशुनीपुर मड़निया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की है। यह बस पिछले कई वर्षों से प्रतिदिन कटरिया से बक्सर के बीच चलती है। गुरुवार शाम को भी चालक ने रोज की तरह बस को कटरिया गांव में एक दरवाजे पर सुरक्षित खड़ा किया था। देर रात सन्नाटे के बीच अज्ञात लोगों ने बस में आग लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक आग लगने की जानकारी मिली और लोग मौके पर पहुंचे, तब तक लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। देखते ही देखते पूरी बस राख के ढेर में बदल गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार और एसआई सुभाष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जेल में बैठकर चला रहा था करोड़ों की गोल्ड लूट का नेटवर्क, अब हैदराबाद ले गई तेलंगाना पुलिस
दो हफ्ते में दूसरी वारदात से बढ़ी रंजिश की आशंका
इस घटना ने इलाके में गहरी रंजिश की आशंका को जन्म दे दिया है। बीते 13 मई को बन्नी पंचायत के भरखरा गांव में भी एक खड़ी बस में इसी तरह आग लगा दी गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि उस मामले में इसी बस के मालिक सुरेंद्र सिंह यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था। अब ठीक दो हफ्ते बाद उनकी खुद की बस को जला दिया गया। स्थानीय लोग इसे बदले की कार्रवाई और सुनियोजित साजिश मान रहे हैं।