Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitabdiara-rivilganj-permanent-bridge-marine-drive-ram-circuit-projects

बिहार: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा को जोड़ने की तैयारी, स्थायी पुल समेत तीन बड़ी विकास योजनाओं की मांग

Thu, 12 Nov 2026 05:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 05:39 PM IST
सार
Register For Event

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा को रिविलगंज से जोड़ने के लिए स्थायी पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पहल करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
sitabdiara-rivilganj-permanent-bridge-marine-drive-ram-circuit-projects
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा को रिविलगंज प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए स्थायी पुल निर्माण की दिशा में पहल होने की उम्मीद जगी है। अब तक इस मार्ग पर पीपा पुल के सहारे आवागमन करने वाले लोगों को भविष्य में स्थायी पुल की सुविधा मिल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

मांझी के श्रीराम घाट पर आयोजित अटल द्वार के उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक छोटी कुमारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने इन योजनाओं से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा। इसमें रिविलगंज-सिताबदियारा के बीच स्थायी पुल निर्माण की मांग को प्रमुखता से शामिल किया गया।

विज्ञापन

पीपा पुल की जगह स्थायी पुल की मांग
विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सारण और बलिया के बीच संपर्क का यह मार्ग हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। पीपा पुल पर निर्भरता के कारण लोगों को साल के कुछ समय आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थायी पुल बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच सालभर आवागमन संभव हो सकेगा। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ ही व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पुल निर्माण की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।

बिशुनपुरा से रिविलगंज तक मरीन ड्राइव का प्रस्ताव
विधायक छोटी कुमारी ने दूसरी मांग के रूप में बिशुनपुरा से रिविलगंज तक मरीन ड्राइव का निर्माण जल्द कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा और आसपास के इलाकों के विकास को गति मिल सकती है।

राम सर्किट से जुड़ेगा गोदना का अहिल्या स्थान!
तीसरी मांग के तहत रिविलगंज के गोदना स्थित अहिल्या स्थान को राम सर्किट से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। भगवान हनुमान के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध इस धार्मिक स्थल को राम सर्किट में शामिल करने से धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी विकसित होंगी।

ये भी पढ़ें- छठ पर्व: महापर्व का सामान हुआ महंगा तो कैसे-क्या कर रहे छठव्रती? बिहार में बाजार का हाल देखें

तीनों मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष हुई चर्चा के बाद क्षेत्र में विकास योजनाओं के आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। खासकर रिविलगंज-सिताबदियारा के बीच स्थायी पुल निर्माण को लेकर लोगों की नजर अब मुख्यमंत्री की ओर से केंद्रीय मंत्री से प्रस्तावित मुलाकात और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed