फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   saran mashrakh taraiya orchestra dancer armed assault case bihar crime news police investigation

Bihar News: कार्यक्रम से लौट रही ऑर्केस्ट्रा नर्तकी को सुनसान रास्ते पर रोका, हथियार दिखाकर की जबरदस्ती

Mon, 24 Aug 2026 07:55 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 24 Aug 2026 07:55 AM IST
सार
Register For Event

बिहार के सारण जिले में जन्मदिन समारोह में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने के बाद लौट रही एक नर्तकी ने स्कूटी चालक पर हथियार का भय दिखाकर जबरन यौन अपराध करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार तड़के मशरक-तरैया मुख्य मार्ग पर सुनसान जगह की बताई जा रही है।

विज्ञापन
saran mashrakh taraiya orchestra dancer armed assault case bihar crime news police investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के सारण जिले में एक ऑर्केस्ट्रा नर्तकी के साथ हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि नर्तकी जन्मदिन समारोह में कार्यक्रम करने के बाद शनिवार तड़के स्कूटी से लौट रही थी। इसी दौरान मशरक-तरैया मुख्य मार्ग पर सुनसान जगह देखकर स्कूटी चालक ने उसे कथित तौर पर रोक लिया और हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

सुनसान रास्ते पर रोकने का आरोप

घटना शनिवार अहले सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक स्थानीय जन्मदिन समारोह में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने के बाद स्कूटी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान मशरक-तरैया मुख्य मार्ग पर एक सुनसान जगह देखकर स्कूटी चालक ने कथित तौर पर उसे जबरन रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और इसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को मुख्य मार्ग पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

सहकर्मियों को बताई आपबीती, संचालक ने अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और कार्यक्रम से लौट रही अपनी दो अन्य सहकर्मियों से संपर्क किया। उसने दोनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद सहकर्मियों ने पूरे मामले की सूचना ऑर्केस्ट्रा संचालक को दी। जानकारी मिलते ही संचालक कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को इलाज और चिकित्सीय जांच के लिए अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ ही घटना की सूचना अमनौर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची पुलिस, दर्ज किया फर्द बयान

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद अमनौर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया और मामले की शुरुआती जांच की। प्रारंभिक जांच में अमनौर पुलिस को पता चला कि जिस स्थान पर घटना होने की बात कही जा रही है, वह तरैया थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद अमनौर पुलिस ने मामले की जानकारी तरैया थाना पुलिस को दी और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए केस से जुड़े दस्तावेज संबंधित थाने को भेज दिए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

फिलहाल तरैया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मेडिकल जांच और रिपोर्ट सामने आने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पुष्टि की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed