फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Prashant Kishor makes serious allegations against Samrat Chaudhary, accused in Shilpi Gautam case

Bihar: 'शिल्पी गौतम हत्याकांड में सम्राट चौधरी अभियुक्त थे', प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पर लगाया यह आरोप

Mon, 29 Sep 2025 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Sep 2025 01:32 PM IST
सार
Register For Event

प्रशांत किशोर ने हाल में ही सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल उठाए थे। उनपर कांग्रेस नेता की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। अब पीके ने एक और बड़ा खुलासा किया है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है। 

विज्ञापन
Bihar: Prashant Kishor makes serious allegations against Samrat Chaudhary, accused in Shilpi Gautam case
प्रशांत किशोर जन सभा बिहार बदलाव यात्रा

विस्तार

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने फिर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है। पटना में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार सबसे चर्चित शिल्पी हत्याकांड में संदिग्ध अभियुक्त थे। उस समय सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल में थे। साधु यादव के साथ इन्हें भी अभियुक्त बनाया गया था। इस केस की जांच सीबीआई ने भी की। सीबीआई की टीम ने सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार से पूछताछ की थी। उनका सैंपल भी लिया था। लेकिन, उस वक्त लालू प्रसाद यादव सरकार में थे। उन्होंने साधु यादव को बचाने के लिए पूरा केस खत्म करवा दिया। लेकिन, बिहार की जनता इस केस के बारे में जानती है। पीके ने  कहा कि सीएम नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को गिरफ्तार करवाए या फिर जिन पर हत्या का आरोप है उनको जेल से बाहर करवा दें। 

विज्ञापन


सम्राट चौधरी को फौरन इस्तीफा देना चाहिए
प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी पर छह लोगों की हत्या का आरोप है। मुंगेर में उनपर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप लगा था। उस वक्त कोर्ट ने उन्हें केवल नाबालिग होने के नाम पर राहत दी थी। लेकिन, बरी नहीं किया था। हत्या के आरोपी सम्राट चौधरी  लेकिन, फिर से वह डिप्टी सीएम हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को फौरन उनसे इस्तीफा लेना चाहिए। सम्राट चौधरी से मेरा सवाल है कि वह कब बताएंगे कि आपका नाम शिल्पी गौतम केस में था? सीबीआई ने सम्राट चौधरी से उसमें पूछताछ की थी या नहीं? यह बात भी वह स्पष्ट करें। क्योंकि, अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो अगली बार में सीबीआई की पूरी रिपोर्ट जारी करूंगा।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को पढ़ाई में तेजस्वी यादव से भी बताया पीछे; क्या-क्या जड़े आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की हत्या का आरोप'
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर ने बड़ा आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी का पहला नाम सम्राट कुमार मौर्य है। 1998 में कांग्रेस के बड़े नेता सदानंद सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप सम्राट चौधरी पर लगा कि इन्होंने बम मारकर सदानंद सिंह समेत छह लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद केस हुआ। सम्राट चौधरी जेल गए। छह महीने बाद नाबालिग होने के नाम पर वह जेल से निकले। जनता को मैं बता रहा हूं कि आपका उपमुख्यमंत्री मर्डर का अभियुक्त है। वह जेल गए हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहली बार मंत्री बनने के बाद सम्राट पर उम्र घोटाला का आरोप लगा। केस भी हुआ। इसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed