फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dehradun: Number of devotees at Kainchi Dham to be determined based on capacity.

देहरादून: कैंची धाम में क्षमता के आधार पर तय होगी श्रद्धालुओं की संख्या, भीड़ नियंत्रण के लिए पंजीकरण की कवायद

Sat, 10 Oct 2026 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 05:50 AM IST
सार
Register For Event

चारधाम की तरह कैंची धाम में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। 
 

विज्ञापन
Dehradun: Number of devotees at Kainchi Dham to be determined based on capacity.
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय लिया है। कैंची धाम की धारण क्षमता के आधार पर श्रद्धालुओं की संख्या तय की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन व शासन के बीच जल्द ही बैठक के बाद संख्या निर्धारित की जाएगी। चारधाम की तरह कैंची धाम में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। 

विज्ञापन


एक दिन में 35 हजार वाहनों की संख्या दर्ज 

  • दो अक्तूबर को परिवहन विभाग ने कैंची धाम में एक ही दिन में 35 हजार वाहनों की संख्या दर्ज की। इससे भवाली-अल्मोडा मार्ग पर कैंची धाम तक यातायात जाम लगने से परेशानी झेलनी पड़ती है। 
  • विज्ञापन
  • सिंगल लेन मार्ग होने के साथ ही कई स्थानों पर तीव्र मोड होने हर समय जाम की समस्या रहती है। अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जाने वाले स्थानीय लोगों की भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

चारधाम यात्रा में पंजीकरण की व्यवस्था, फिर भी लगता है जाम
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। इस बार यात्रा में अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 71.72 लाख पहुंच गया है। इसमें 57.64 लाख तीर्थयात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं।



पंजीकरण के बावजूद यात्रा मार्गों पर जगह-जगह जाम की बड़ी चुनौती रहती है। केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग में पार्किंग भी कम पड़ जाती है। वहीं सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड तक शटल सेवा  के लिए कई किमी तक लाइन लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed