Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Legislative Council Recruitment Cancelled 52 DEO Clerk Personal Assistant Posts

नियुक्तियां रद्द: बिहार विधान परिषद् के 50 पदों पर हुई नौकरियां गईं; नौकरी पाने वालों ने धांधली साबित की

Thu, 19 Nov 2026 09:26 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Thu, 19 Nov 2026 09:26 PM IST
सार
Register For Event

 बिहार विधान परिषद सचिवालय ने डाटा एंट्री ऑपरेटर, निम्न वर्गीय लिपिक और निजी सहायक के कुल 52 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। इन पदों के लिए अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित 50 अभ्यर्थी अनिवार्य व्यावहारिक दक्षता जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद सभी अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर नियुक्ति प्रक्रियाएं समाप्त कर दी गईं।
 

विज्ञापन
Bihar Legislative Council Recruitment Cancelled 52 DEO Clerk Personal Assistant Posts
बिहार विधान परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार से भर्ती से जुड़ी अहम खबर है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने तीन अलग-अलग पदों पर निकाली गई 52 रिक्तियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा और अन्य चरणों के बाद अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अनिवार्य स्किल टेस्ट देने ही नहीं पहुंचे। डाटा एंट्री ऑपरेटर, निम्न वर्गीय लिपिक और निजी सहायक के पदों के लिए कुल 50 अभ्यर्थियों को व्यावहारिक दक्षता जांच में शामिल होना था, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन


52 पदों पर होनी थी नियुक्ति
बिहार विधान परिषद सचिवालय ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर, निम्न वर्गीय लिपिक और निजी सहायक के पदों पर भर्ती निकाली थी। तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 52 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं। चयन प्रक्रिया के तहत अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी टंकण तथा आशुलिपि दक्षता जांच में शामिल होना था। लेकिन निर्धारित तारीखों पर एक भी अभ्यर्थी व्यावहारिक दक्षता जांच देने नहीं पहुंचा। इसके बाद सचिवालय ने पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


डाटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पदों पर कोई अभ्यर्थी नहीं पहुंचा
डाटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पदों के लिए 33 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया था। इन सभी को 18 नवंबर 2026 को हिंदी और अंग्रेजी टंकण दक्षता जांच के लिए बुलाया गया था। हालांकि, निर्धारित तारीख पर एक भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण सचिवालय ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के सभी 35 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लर्क के 10 और निजी सहायक के 7 पद भी रद्द
निम्न वर्गीय लिपिक यानी लोअर डिवीजन क्लर्क के 10 पदों के लिए 10 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए थे। इन्हें भी 18 नवंबर 2026 को टंकण दक्षता जांच में शामिल होना था, लेकिन इनमें से कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा।
वहीं, निजी सहायक के सात पदों के लिए सात अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। उनकी हिंदी आशुलिपि दक्षता जांच 4 और 18 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई थी। इन दोनों तारीखों पर भी कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद निजी सहायक के सात पदों की चयन प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई।

नियमावली के तहत 50 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
बिहार विधान परिषद सचिवालय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2018 के प्रावधानों के तहत व्यावहारिक दक्षता जांच में शामिल होना अनिवार्य था। निर्धारित जांच में अनुपस्थित रहने के कारण सभी 50 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। उप सचिव नवीन कुमार मिश्र के आदेश से तीनों नियुक्ति प्रक्रियाओं को रद्द किया गया है। सचिवालय की ओर से संबंधित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर इसकी सूचना भी भेज दी गई है।

अब 52 पदों की पूरी भर्ती प्रक्रिया समाप्त
इस आदेश के बाद विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के 35, निम्न वर्गीय लिपिक के 10 और निजी सहायक के सात पदों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो गई है। यानी कुल 52 पदों पर अब इस चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्ति नहीं होगी। गौरतलब है कि तीनों पदों के लिए अंतिम परीक्षाफल में कुल 50 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे, लेकिन अनिवार्य स्किल टेस्ट में शामिल नहीं होने के कारण सभी अयोग्य हो गए।


क्या है पूरा मामला?
दरअसल इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित कर दिया गया था और वे चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंच चुके थे। लेकिन, परीक्षा में धांधली के आरोप उठने के बाद जब अनिवार्य व्यावहारिक दक्षता जांच की बारी आई तो एक भी अभ्यर्थी इसमें शामिल होने नहीं पहुंचा। डाटा एंट्री ऑपरेटर, निम्न वर्गीय लिपिक और निजी सहायक के पदों के लिए सफल घोषित सभी 50 अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति ने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जिस परीक्षा में सफल होकर वे नियुक्ति की दहलीज तक पहुंचे थे, उसी के अगले अनिवार्य चरण से दूरी बनाने के कारण उनकी सफलता संदेह के घेरे में आ गई। अब सभी की अनुपस्थिति के चलते इसे धांधली मानते हुए पूरे परीक्षाफल को रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed