फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   begusarai nh31 accident three vehicles collision sahebpur kamal traffic jam

बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी; घंटों बाधित रहा यातायात

Sat, 24 Oct 2026 08:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 08:06 AM IST
सार
Register For Event

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार दोपहर साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप एनएच-31 फोरलेन पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
begusarai nh31 accident three vehicles collision sahebpur kamal traffic jam
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को एनएच-31 फोरलेन पर सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय चौक के समीप दोपहर बाद तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया। हादसे के कारण खगड़िया से बेगूसराय की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात घंटों प्रभावित रहा। बाद में अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

विज्ञापन

मतदान के बीच हुआ हादसा, मौके पर जुटी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय में दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसके चलते मुख्यालय चौक और आसपास के इलाकों में मतदाताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की आवाजाही बनी हुई थी। इसी दौरान एनएच-31 पर अचानक तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन

एनएच-31 पर लगी वाहनों की लंबी कतार

तीन वाहनों की एक साथ हुई टक्कर के कारण खगड़िया से बेगूसराय की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर फंसे रहने से देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के कारण इस मार्ग पर घंटों आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, जेसीबी से हटवाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

हादसे की सूचना मिलने पर बलिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि सिन्हा समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर बाधित यातायात को बहाल कराने के लिए जेसीबी मंगवाई।

जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद एनएच-31 पर यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed