बिहार: जदयू की 137 सदस्यीय नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, नीतीश-ललन-संजय झा समेत कई दिग्गजों को मिली जगह
बिहार में जदयू ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी सूची में कुल 137 नेताओं को जगह मिली है।
विस्तार
बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राज्य कार्यकारिणी की सूची-2026 में कुल 137 सदस्यों को स्थान दिया गया है। इस जंबो कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधानमंडल के वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न जिलों के सक्रिय नेताओं को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में सबसे ऊपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, भारत सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को प्रमुख स्थान मिला है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा स्वयं भी इस सूची में शामिल हैं, जबकि मंत्री सह नेता विधायक दल श्रवण कुमार, मंत्री निशांत तथा पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भी कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
केंद्रीय और राज्य मंत्रिमंडल के चेहरों में भारत सरकार के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के अलावा राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, लेसी सिंह, दामोदर रावत, मदन सहनी, सुनील कुमार, शीला मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, मो. जमा खान, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, रत्नेश सादा और श्वेता गुप्ता को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त सांसद दिलेश्वर कामैत और सांसद सुनील कुमार भी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।
बिहार विधानमंडल के पदाधिकारियों और सचेतकों को भी नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय, विधान परिषद के उपनेता ललन कुमार सर्राफ और विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह शामिल हैं। विधानसभा के उप मुख्य सचेतक मंजीत सिंह के साथ-साथ विधानसभा के सचेतक अश्वमेघ देवी, रामविलास कामत, सुधांशु शेखर, अरुण मांझी तथा विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी को जगह मिली है।
वहीं, विधान परिषद के सचेतकों में नीरज कुमार और रीना देवी कार्यकारिणी का हिस्सा हैं। राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों में विधानसभा सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और रामसेवक सिंह, विधान परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खां, पूर्व विधानसभा सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह कुशवाहा तथा विधान परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह को भी शामिल किया गया है।
पार्टी ने अनुभवी पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों व विधान पार्षदों को भी संगठन से जोड़े रखा है। पूर्व सांसदों की श्रेणी में विजय कुमार, अनिल प्रसाद हेगड़े, कविता सिंह, रामकुमार शर्मा, अशफाक करीम और कैलाश बैठा को जगह दी गई है। पूर्व मंत्रियों में मनोज कुशवाहा, कृष्णनंदन वर्मा, रंजू गीता, विक्रम कुँवर, वीरेंद्र सिंह, अभिराम शर्मा और करुनेश्वर सिंह कार्यकारिणी में शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्व विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना समेत पूर्व विधानसभा सदस्यों में शिवजी राय, वीरेंद्र कुमार, लखन ठाकुर, मो. नेमतुल्लाह, खलील अंसारी, चंद्रसेन प्रसाद, लक्ष्मीकांत मंडल, मो. सबा जफर, प्रभुनाथ राम, प्रदीप सिंह, पदमपराग राय वेणु, कृष्णनंदन यादव, छोटेलाल राय, विद्यासागर सिंह निषाद, राजकुमार सिंह और सूर्यदेव त्यागी को शामिल किया गया है। पूर्व विधान परिषद सदस्यों में हारूण रशीद, सतीश कुमार (दो स्थानों पर दर्ज, जिनमें एक के आगे पूर्वी चंपारण अंकित है), रोजिना नाजिश, रामचंद्र भारती, राजू यादव, राजेश राम, मो. कमर आलम, दिलीप चौधरी, गुलाम गौस, कुमुद वर्मा और गणेश भारती को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
इन पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रतिनिधियों को भी राज्य कार्यकारिणी में स्थान दिया है। इनमें रामचंद्र यादव, अंजली सिन्हा, मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र मंडल, लोक प्रकाश सिंह, शगुफ्ता अजीम, कमलेश कुमार सिंह, मनोरंजन गिरी, मनोज कुमार (किसान), देवेंद्र प्रसाद सिंह, निखिल मंडल, विद्यानंद विकल, मदन पटेल, राजेंद्र सिंह जार्ज, सुनील भारती, संजय राम, अमरनाथ झा, बी. बी. प्रभाकर, हरि कृपाल, अमर कुमार अग्रवाल, राणा रणधीर सिंह चौहान, शिवप्रकाश गरोडिया, शंभु सुमन, रवीना कुशवाहा और हरपाल कौर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: आनंद मोहन की रिहाई रद्द, एक महीने में करना होगा सरेंडर; 32 साल पुराने इस हत्याकांड की फिर से उठी चर्चा
साथ ही विभिन्न जिलों से लखनदेव लाल (बांका), नरेंद्र पटेल (मुजफ्फरपुर), इंद्रदेव पासवान (किशनगंज), एन. एम. खान (अररिया), हरिद्वार राय पटेल (शिवहर), अनिल कुशवाहा (कैमूर), प्रमोद साह (कटिहार), अर्जुन प्रसाद (शेखपुरा), मनोरंजन मजूमदार (मुंगेर), वीनू बिहारी (भागलपुर), मनोज कुमार सिंह (बांका), फिरोज अंजुम (किशनगंज), साकेत कुमार सिंह (पूर्वी चंपारण), कमलाकांत भारती (मधुबनी), रूबैना सलीम (मुंगेर), शोभा चंद्रवंशी (रोहतास), जानकी श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), शकुंतला वर्मा (समस्तीपुर), शकुंतला गुप्ता (बेगूसराय), नीलम वर्मा (खगड़िया), राखी कुशवाहा (सारण), अस्मत खातुन (बेगूसराय), अरविंद राय (वैशाली), कमलेश कुशवाहा (गोपालगंज), परिमल कुमार (समस्तीपुर), प्रसाद महतो (पूर्णिया), बिनोद राय (बक्सर), प्रतिभा सिंह (पटना) और मो. जमाल (मुजफ्फरपुर) को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
