Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fatuha Encounter Case: Bihar STF Finds More Ammunition During Second Search, UP Supply Link Emerges

बिहार: फतुहा मुठभेड़ कांड में जब्त वाहनों से फिर मिले 102 कारतूस और देसी पिस्टल, यूपी से कौन सा तार जुड़ा?

Tue, 24 Nov 2026 04:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Nov 2026 04:56 PM IST
सार
Register For Event

Patna Police: फतुहा मुठभेड़ मामले की जांच में एसटीएफ को एक और अहम सुराग मिला है। पहले जब्त किए गए वाहनों की दोबारा जांच में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी को कारतूस की आपूर्ति के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी मिली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Fatuha Encounter Case: Bihar STF Finds More Ammunition During Second Search, UP Supply Link Emerges
जांच में जुटी पटना पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फतुहा में हुए पुलिस मुठभेड़ मामले में बिहार एसटीएफ ने जब्त वाहनों की दोबारा तलाशी लेकर हथियारों और कारतूस की एक और खेप बरामद की है। दोनों वाहनों से 315 बोर के 102 जिंदा कारतूस और 32 बोर की एक देसी पिस्टल मिली है। अदालत के आदेश पर 23 नवंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फतुहा थाना परिसर में तलाशी की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मामला 11 मार्च 2026 का है। उस दिन फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें पटना निवासी शत्रुघ्न कुमार और सारण जिले के सुजीत कुमार व सुंदरम कुमार शामिल थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों के कब्जे से दो वाहनों में रखे कुल 1170 कारतूस बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


मोबाइल की जांच में मिला उत्तर प्रदेश से सप्लाई का सुराग
मामले की जांच के दौरान बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने आरोपितों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर कारतूस की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई गई। जांच में उत्तर प्रदेश से कारतूस की सप्लाई होने का सुराग मिला। इसी दौरान एसटीएफ को आशंका हुई कि पहले जब्त किए गए दोनों वाहनों में कुछ और कारतूस छिपाकर रखे गए हो सकते हैं। इसके बाद टीम ने अदालत से वाहनों की दोबारा तलाशी लेने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: पुलिस हिरासत के दौरान युवक की मौत कैसे हुई? मां का आरोप- बेटे ने फोन कर कहा था, मुझे जल्दी छुड़ा लो
न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद 23 नवंबर को दोनों वाहनों की दोबारा तलाशी ली गई। इस दौरान 102 जिंदा कारतूस और एक देसी पिस्टल बरामद हुई। एसटीएफ के मुताबिक, बरामद कारतूस 315 बोर के हैं और पिस्टल 32 बोर की है। नई बरामदगी के बाद जांच एजेंसी अब कारतूस की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। उत्तर प्रदेश से हुई कथित सप्लाई के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। एसटीएफ का कहना है कि बरामद हथियार और कारतूस के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed