Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   chhapra-sadar-hospital-medical-waste-dumped-roadside

बिहार: अस्पताल के मेडिकल कचरे का कहां हो रहा निस्तारण? सड़क किनारे मिली इस्तेमाल की गई सुई और बैंडेज

Fri, 27 Nov 2026 02:29 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 02:29 PM IST
सार
Register For Event

छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में इस्तेमाल की गई सुई, बैंडेज और अन्य मेडिकल सामग्री काले पॉलीथिन में बांधकर सड़क किनारे खुले में फेंकी गई है।

विज्ञापन
chhapra-sadar-hospital-medical-waste-dumped-roadside
अस्पताल की लापरवाही! सड़क किनारे फेंका जा रहा मेडिकल कचरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करने वाले छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में इस्तेमाल की जाने वाली सुई, बैंडेज और अन्य मेडिकल सामग्री को भारी मात्रा में काले पॉलीथिन में बांधकर खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में सड़क किनारे इस तरह मेडिकल कचरा फेंके जाने से राहगीरों और आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

बता दें कि सदर अस्पताल के पिछले हिस्से में पीरबाबा मजार से छत्रधारी बाजार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे, जहां पहले चीराई घर हुआ करता था, वहां काले पॉलीथिन में बांधकर मेडिकल सामग्री फेंकी गई है। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है और यहां से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक रोजाना आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खुले में फेंकी गई इस्तेमाल की गई सुई किसी राहगीर को चुभ सकती है। वहीं, अन्य मेडिकल कचरे से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है।

विज्ञापन

आवारा पशुओं से आसपास के मोहल्लों तक खतरा
इस सड़क पर आवारा कुत्ते, सुअर और गाय जैसे पशुओं का भी जमावड़ा रहता है। ऐसे में इनके द्वारा पॉलीथिन को नोचने या मेडिकल कचरे को इधर-उधर फैलाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि पशु इस कचरे को एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाते हैं तो आसपास के मोहल्लों में भी संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह मेडिकल सामग्री का खुले में पड़ा होना स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां जा रहा अस्पताल का मेडिकल कचरा?
नियमों के अनुसार, अस्पतालों से निकलने वाले जैव चिकित्सा कचरे (बायोमेडिकल वेस्ट) को सामान्य कचरे से अलग कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखना और उसका निस्तारण करना अनिवार्य है। इस्तेमाल की गई सुई, सिरिंज, बैंडेज और अन्य मेडिकल सामग्री के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार व्यवस्था निर्धारित है। ऐसे कचरे को खुले में फेंकना स्वास्थ्य और पर्यावरण, दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।



ये भी पढ़ें- बिहार: दूसरी शादी रचाई, पहली पत्नी पहुंच गई सामने! होटल ले जाने के बहाने निकला पति, रास्ते में खुल गई पोल

सदर अस्पताल में इस तरह मेडिकल सामग्री मिलने से सवाल उठता है कि आखिर अस्पताल के कचरे का सुरक्षित निस्तारण कैसे किया जा रहा है? इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है? अस्पताल प्रशासन को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर मेडिकल कचरे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि मरीजों, राहगीरों और आसपास के लोगों को संभावित खतरे से बचाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed