{"_id":"6b09a15768128a19ed0e3972","slug":"bpsc-aedo-recruitment-2026-935-vacancies-apply-online-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएससी भर्ती 2026: एईडीओ के 935 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, एक दिसंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएससी भर्ती 2026: एईडीओ के 935 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, एक दिसंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल
Fri, 27 Nov 2026 08:57 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:57 PM IST
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के 935 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शैक्षणिक क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) के कुल 935 पदों पर रिक्तियों की घोषणा करते हुए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
बीपीएससी की ओर से एईडीओ पोस्ट के लिए जारी 935 रिक्तियों में अनारक्षित (यूआर) के 374, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 93, अनुसूचित जाति (एससी) के 150, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 10, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 168 और पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 112 पद शामिल हैं।
एईडीओ के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 तक तय की गई है।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष और अनारक्षित (महिला) के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एक अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिस की सुरक्षा में सेंध! नाबालिग के अपहरण का आरोपी कोर्ट से फरार, हथकड़ी सरकाकर पुलिस को दिया चकमा
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, अंतिम मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स का बेसिक वेतन 29,200 रुपयए प्रति माह होगा। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। हालांकि, इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को 200 रुपए बायोमेट्रिक शुल्क और साथ ही लागू बैंक शुल्क देना होगा।