फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Railway physical efficiency test postponed; when will the exam be held? Bihar Weather.

रेलवे भर्ती: खराब मौसम के चलते रेलवे शारीरिक दक्षता जांच स्थगित, अगली तारीख पर आरआरसी ने क्या कहा?

Fri, 25 Sep 2026 08:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Sep 2026 08:59 AM IST
सार
Register For Event

RRC PET News : रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पूर्व मध्य रेल (रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ), पटना ने खराब मौसम और अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण होने वाली शारीरिक दक्षता जांच (PET) को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Railway physical efficiency test postponed; when will the exam be held? Bihar Weather.
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) पटना ने आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है। यह जांच परीक्षा 26 और 27 सितंबर को होने वाली थी। पिछले 26 घंटों से लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह बाढ़-जलभराव के साथ पेड़ गिरने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

 

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम के बिगड़े मिजाज को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर और 27 सितंबर को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता जांच को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि शारीरिक दक्षता जांच के आयोजन से संबंधित अगली तारीख और नई सूचना जल्द ही रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वह CEN: 08/2024 भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी और अपडेट के लिए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्व मध्य रेल, पटना की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहे।  

विज्ञापन


जानिए बिहार के मौसम का हाल
पटना समेत कई जिलों में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम सुहाना तो हो चुका है लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना में लोग अपने घरों में पंखें नहीं चला रहे हैं। तापमान में गिरावट के कारण चादर ओढ़कर सोना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटें तक यही स्थिति रहने के आसार है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।  मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कई जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं मध्य बिहार में अनेक स्थानों और उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed