फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Assistant Commissioner and data operator arrested in Begusarai while accepting a bribe of ₹25,000.

बिहार: बेगूसराय में निगरानी की कार्रवाई, 25 हजार रुपये रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 05:57 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 05:57 PM IST
सार
Register For Event

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने वाणिज्य कर कार्यालय के असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई में टीम ने कार्यालय में दस्तावेज और रिकॉर्ड भी खंगाले।

विज्ञापन
Bihar: Assistant Commissioner and data operator arrested in Begusarai while accepting a bribe of ₹25,000.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कर कार्यालय में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के विश्वनाथ नगर स्थित कृष्णा मार्केट में रोजी गारमेंट के प्रोपराइटर ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को वाणिज्य कर कार्यालय में कार्रवाई की।

विज्ञापन


पढे़ंं:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान 25 हजार रुपये की रिश्वत 500-500 रुपये के नोटों में दी जा रही थी। निगरानी टीम को देखते ही रिश्वत की रकम खिड़की के बाहर फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन टीम ने इसे देख लिया। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम दोनों को हिरासत में लेकर सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। वहीं, वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में भी जांच शुरू कर दी गई। टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों और कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों से पूछताछ के साथ मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

कार्रवाई की सूचना मिलते ही कार्यालय में कर्मचारियों और आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कार्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मामले में निगरानी विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed