{"_id":"6b046ad6d0651f58e403ccf4","slug":"bihar-assault-complainant-teacher-found-dead-accused-school-operator-arrested-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार न्यूज: दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपी स्कूल संचालक पहले ही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार न्यूज: दुष्कर्म पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, आरोपी स्कूल संचालक पहले ही गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2026 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहटा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:03 PM IST
बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकायत करने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका का शव घर में फंदे से लटका मिला। उन्होंने निजी स्कूल संचालक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोपी गिरफ्तार है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दुष्कर्म की शिकायत करने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका का शव घर में फंदे से लटका मिला। शिक्षिका ने 21 नवंबर को एक निजी स्कूल के संचालक देव कुमार मेहता के खिलाफ शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 22 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को शिक्षिका की मेडिकल जांच कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया होनी थी। इसी सिलसिले में पुलिस उनके घर पहुंची तो उन्हें फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें- सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह आईसीयू में भर्ती, स्थिति चिंताजनक; सेहत पर डॉक्टर क्या बोले?
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शिक्षिका की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।