Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Vinfast To Launch Three Made For India E Scooters Next Year

2007 में भारत में लॉन्च होंगे विनफास्ट के तीन मेड फोर इंडिया ई-स्कूटर: देश में ही होगा निर्माण, जानें फीचर

Mon, 23 Nov 2026 01:03 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 01:03 PM IST
सार
Register For Event

  • विनफास्ट अगले साल भारत में तीन ई-स्कूटर उतारेगी।
  • ये स्कूटर वियतनाम के एवो, क्यो और किनेट पर आधारित होंगे।
  • इन्हें भारत के हिसाब से बदला जाएगा और देश में ही बनाया जाएगा।
  • भारत में इनकी कीम कीमत क्या होगी अभी इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Vinfast To Launch Three Made For India E Scooters Next Year
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पिछले साल के आखिर में भारत में दो इलेक्ट्रिक कारें उतारने के बाद अब विनफास्ट दोपहिया बाजार में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी तीन ई-स्कूटर लाएगी, जो वियतनाम में बिक रहे एवो, क्यो और किनेट पर आधारित होंगे। विनफास्ट के मुताबिक इनके चेसिस और डिजाइन में भारत के हिसाब से बदलाव होंगे और नाम भी बदल सकते हैं। ये स्कूटर देश में ही बनेंगे और अगले साल लॉन्च होंगे। एक स्कूटर स्पोर्टी होगा, जबकि बाकी दो परिवारों के लिए बनाए गए हैं।

विज्ञापन

सबसे किफायती मॉडल होगा एवो

एवो तीनों में सबसे किफायती विकल्प है। इसमें दो बैटरी का सिस्टम है, यानी 1.5 किलोवाट-आवर की बिल्ट-इन एलएफपी बैटरी और एक एकस्ट्रा 1.5 किलोवाट-आवर की बैटरी विकल्प के तौर पर। हब-माउंटेड मोटर 2.45 किलोवाट की पीक पावर देती है, टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है और कंपनी 165 किमी की रेंज का दावा करती है। 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में 16 सेकंड लगते हैं। दोनों बैटरी के साथ 12 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, एलसीडी स्क्रीन, आगे डिस्क ब्रेक और दोनों तरफ 12 इंच के पहिए मिलते हैं। एप से वाहन ट्रैकिंग और ट्रिप के आंकड़े भी देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

क्यो और किनेट: परिवार के लिए आराम

क्यो में एवो जितनी ही बैटरी क्षमता है, पर हब मोटर थोड़ी ताकतवर है, जो 3 किलोवाट की पीक पावर देती है। इसकी दावा की गई रेंज 160 किमी है और दोनों बैटरी 0 से 100 फीसदी चार्ज होने में करीब साढ़े चार घंटे लेती हैं। इसमें 14 इंच के पहिए, 21 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, टीएफटी स्क्रीन, कीलेस फंक्शन और हिल-होल्ड मिलता है। किनेट स्पोर्टी विकल्प है। इसकी मोटर 5.2 किलोवाट की पीक पावर देती है, टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है और 0 से 50 की रफ्तार छह सेकंड से कम में पकड़ती है, पर रेंज घटकर 145 किमी रह जाती है। इसमें 22 लीटर स्टोरेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनाम में कीमत और बैटरी का हिसाब

  • एवो की शुरुआती कीमत 18.8 मिलियन वियतनामी डोंग, यानी करीब 68,349 रुपये है।
  • एवो के चार वेरिएंट हैं: ग्रैंड, ग्रैंड II, प्रीमियर और ग्रैंड लिमिटेड।
  • सबसे महंगा एवो ग्रैंड लिमिटेड 29.9 मिलियन डोंग, यानी करीब 1.08 लाख रुपये का है।
  • क्यो की कीमत 30 मिलियन डोंग, यानी करीब 1.09 लाख रुपये है।
  • किनेट की कीमत 40 मिलियन डोंग, यानी करीब 1.45 लाख रुपये है।
  • तीनों स्कूटर में कुल बैटरी क्षमता 3 किलोवाट-आवर है।
  • चार्जिंग में किनेट सबसे धीमा है, जिसे 0 से 100 फीसदी में 9 घंटे लगते हैं।

भारत के लिए क्या-क्या बदलेगा

भारत के लिए तीनों स्कूटर में बदलाव होंगे, और वियतनाम वाले आंकड़े यहां जस के तस रहें, यह जरूरी नहीं। विनफास्ट ने अभी यह भी पक्का नहीं किया है कि भारतीय मॉडल में बैटरी क्षमता यही रहेगी या नहीं। भारतीय वर्जन में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े बूट मिलने की संभावना है। वियतनाम में तीनों स्कूटर वी-ग्रीन नेटवर्क से बैटरी स्वैपिंग सपोर्ट करते हैं, और कंपनी के भारत में ई-स्कूटर सीईओ अनुराग सक्सेना ने कहा है कि यह सुविधा भारत में भी मिलेगी। लॉन्च के समय उपलब्धता और भारत में इसे कैसे ढाला जाएगा, इसका जानकारी उन्होंने नहीं दी है। अब तक सिर्फ एवो के भारत आने की खबर थी, क्यो और किनेट हाल में जुड़े हैं। ये टीवीएस आईक्यूब, ऑर्बिटर, एथर और चेतक जैसे देसी मॉडल से टक्कर ले सकते हैं।

दोपहिया के लिए अलग शोरूम नेटवर्क

कंपनी दोपहिया के लिए अलग शोरूम नेटवर्क खड़ा कर रही है। विनफास्ट ने हाल में भारत के 34 शहरों में करीब 50 डीलरों के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर दस्तखत किए हैं और 2027 के अंत तक 100 शहरों में 300 शोरूम का लक्ष्य रखा है। तुलना के लिए, कंपनी की कारें फिलहाल भारत के 55 शहरों में 77 शोरूम से बिकती हैं और 2026 के अंत तक यह संख्या 80 करने का लक्ष्य है। दोपहिया की बिक्री और सर्विस का नेटवर्क कारों से अलग चलेगा, और जिन डीलरों के पास विनफास्ट कार की डीलरशिप है, उन पर अलग दोपहिया शोरूम खोलने की रोक नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed