Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tips: car battery go dead any time; this small device come handy during an emergency

टिप्स: कार की बैटरी कभी भी हो सकती है डिस्चार्ज, इमरजेंसी में काम आएगी यह छोटी डिवाइस; जानें कैसे

Sun, 22 Nov 2026 07:10 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 22 Nov 2026 07:10 AM IST
सार
Register For Event

  • सर्दियों में बैटरी जल्दी होती है डिस्चार्ज।
  • पोर्टेबल जंप स्टार्टर से खुद स्टार्ट करें कार।
  • खरीदने से पहले इंजन क्षमता जरूर जांचें।
  • डीजल कार के लिए चाहिए ज्यादा पावर।

विज्ञापन
Tips: car battery go dead any time; this small device come handy during an emergency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

कार लेकर घर से निकले और अचानक बैटरी जवाब दे जाए तो परेशानी खड़ी होना तय है। सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में हर बार किसी दूसरी गाड़ी से मदद लेने या मैकेनिक को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अगर आपके पास पोर्टेबल जंप स्टार्टर मौजूद है। यह छोटी सी डिवाइस इमरजेंसी में आपकी कार को दोबारा स्टार्ट करने में मदद कर सकती है। हालांकि, बाजार में कई तरह के जंप स्टार्टर उपलब्ध हैं। ऐसे में अपनी गाड़ी के इंजन के हिसाब से सही डिवाइस चुनना जरूरी है।

विज्ञापन

पोर्टेबल जंप स्टार्टर की मदद से आप बिना दूसरी कार या किसी अन्य व्यक्ति की मदद के अपनी पेट्रोल या डीजल कार स्टार्ट कर सकते हैं। अगर इस सर्दी आप इसे खरीदना चाह रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन


ठंड में कार स्टार्ट करने में क्यों आती है दिक्कत?
सर्दियों में कार की बैटरी के जल्दी डिस्चार्ज होने के पीछे कई वजहें होती हैं।

  • कम हो जाती है बैटरी की क्षमता: कम तापमान में बैटरी की बिजली सप्लाई करने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे इंजन स्टार्ट करने के लिए जरूरी पावर मिलने में परेशानी हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाढ़ा हो जाता है इंजन ऑयल: ठंड में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है। इसके कारण इंजन के पुर्जों को घूमने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इंजन स्टार्ट करने के लिए अधिक करंट की जरूरत होती है।
  • छोटी दूरी तक गाड़ी चलाना: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में बार-बार कम दूरी तक कार चलाने से अल्टरनेटर को बैटरी पूरी तरह चार्ज करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इसके अलावा, पार्किंग में खड़ी कार के अलार्म और ट्रैकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी लगातार थोड़ी-थोड़ी बैटरी खर्च करते रहते हैं।


जंप स्टार्टर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

1. सिर्फ एम्पियर के बड़े नंबर देखकर न खरीदें
जंप स्टार्टर खरीदते समय उसके बॉक्स पर लिखे 2000A, 4000A या 5000A जैसे आंकड़ों को देखकर फैसला न करें। ये आमतौर पर पीक करंट के आंकड़े होते हैं। अलग-अलग कंपनियां इन्हें अलग तरीके से माप सकती हैं। इसलिए केवल बड़े नंबर देखकर किसी प्रोडक्ट को बेहतर मानना सही नहीं है।

2. अपनी कार के इंजन की क्षमता से करें मिलान
जंप स्टार्टर चुनने का सबसे अच्छा तरीका उसकी इंजन रेटिंग देखना है। प्रोडक्ट की जानकारी में अक्सर बताया जाता है कि वह कितनी क्षमता वाले इंजन को स्टार्ट कर सकता है। जैसे मान लीजिए, 'Up to 6.0L Petrol and 3.0L Diesel' का मतलब है कि यह 6.0 लीटर तक के पेट्रोल और 3.0 लीटर तक के डीजल इंजन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. डीजल कार के लिए चुनें ज्यादा पावर वाला मॉडल
डीजल इंजन में कंप्रेशन रेशियो ज्यादा होता है। इसलिए इसे स्टार्ट करने के लिए पेट्रोल इंजन के मुकाबले अधिक पावर की जरूरत पड़ती है। अगर आपकी कार का इंजन जंप स्टार्टर की बताई गई क्षमता की ऊपरी सीमा के करीब है, तो उससे ज्यादा क्षमता वाला मॉडल खरीदना बेहतर रहेगा।

4. सेफ्टी फीचर्स से न करें समझौता

  • आधुनिक कारों में कई संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और सेंसर लगे होते हैं। जंप स्टार्टर को गलत तरीके से कनेक्ट करने पर इन्हें नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसा मॉडल चुनें जिसमें शॉर्ट-सर्किट और ओवरलोड प्रोटेक्शन मौजूद हो। बेहतर होगा कि डिवाइस में रिवर्स पोलैरिटी प्रोटेक्शन भी हो, ताकि बैटरी के टर्मिनल गलत तरीके से जोड़ने पर यह सुरक्षा दे सके।
  • इसके अलावा, कुछ जंप स्टार्टर में एयर कंप्रेसर, पावर बैंक और LED टॉर्च जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। ये इमरजेंसी में उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन खरीदारी के दौरान सबसे पहले इंजन के साथ इसकी अनुकूलता और सुरक्षा फीचर्स को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed