Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla FSD Surpasses 18 Billion Miles, Over 7.1 Billion Driven Cities

टेस्ला एफएसडी की बड़ी छलांग: पूरा हुआ 18 अरब माइल्स का सफर, कुल दूरी में आखिर शहरों की ड्राइविंग कितनी?

Wed, 25 Nov 2026 12:46 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2026 12:46 PM IST
सार
Register For Event

  • टेस्ला FSD ने 18 अरब माइल्स पार किए।
  • शहरों में 7.17 अरब माइल्स तय।
  • तीन हफ्तों में जुड़े एक अरब माइल्स।
  • यह डेटा सुपरवाइज्ड ड्राइविंग का है।
  • रोबोटैक्सी का माइलेज अलग ट्रैक होता है।

विज्ञापन
Tesla FSD Surpasses 18 Billion Miles, Over 7.1 Billion Driven Cities
टेस्ला कार - फोटो : tesla

विस्तार

टेस्ला की फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) तकनीक इस्तेमाल करने वाली कारों ने एक नया आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के लाइव सेफ्टी डैशबोर्ड के मुताबिक, एफएसडी के साथ अब तक 18 अरब माइल्स से ज्यादा की दूरी तय की जा चुकी है। इसमें से करीब 7.17 अरब माइल्स शहरों की सड़कों पर पूरे हुए हैं। खास बात है कि टेस्ला ने 17 अरब माइल्स का आंकड़ा पार करने के तीन सप्ताह से कुछ ज्यादा समय बाद ही यह नया मुकाम हासिल किया है। हालांकि, इस आंकड़े को पूरी तरह ड्राइवरलेस ड्राइविंग का रिकॉर्ड समझना सही नहीं होगा, क्योंकि इसमें ड्राइवर की निगरानी में चलाए गए वाहनों का डेटा शामिल है। वहीं, कंपनी की रोबोटैक्सी सर्विस का माइलेज इससे अलग गिना जाता है।

विज्ञापन


कुल 18 बिलियन माइल्स में 40% हिस्सेदारी शहरों की

  • जांच के दौरान सामने आया कि कंपन के सेफ्टी डैशबोर्ड पर कुल 18,001,521,096 माइल्स दर्ज दिखे, जिनमें से 7,165,595,021 माइल्स शहरों के थे। यह कुल आंकड़े का लगभग 40 प्रतिशत है। इससे पहले दो नवंबर को इसी डैशबोर्ड पर 17 बिलियन से कुछ ज्यादा माइल्स और करीब 6.76 बिलियन सिटी माइल्स दिख रहे थे।
  • विज्ञापन
  • यह कुल आंकड़ा कई वर्षों का रिकॉर्ड है, जिसमें पुराने वर्जन और आज की कारों में मौजूद मौजूदा सॉफ्टवेयर, दोनों का डेटा शामिल है। टेस्ला का तीसरी तिमाही का अपडेट v11 तक के पुराने वर्जन को v12 और उसके बाद के नए वर्जन से अलग ट्रैक करता है। हालांकि, डैशबोर्ड पर दिखने वाला यह कुल आंकड़ा यह स्पष्ट नहीं करता कि हाल ही में जारी किए गए FSD v15 पर कारें विशेष रूप से कितनी दूर चली हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कहां से आता है यह डेटा और क्या है ड्राइवर की जिम्मेदारी?

  • टेस्ला का कहना है कि जब कारें पार्क (Park) मोड में आती हैं, तब कंपनी को अपनी गाड़ियों से ट्रिप माइलेज और ड्राइविंग-मोड का डेटा प्राप्त होता है। यही इस लाइव काउंटर का स्रोत है। यह लाइव डिस्प्ले कंपनी का अपना चलता-फिरता आंकड़ा माना जाता है, यह कोई नया सर्वे नहीं है और न ही इसमें ऐसी यात्राओं की गिनती है जो बिना ड्राइवर के दखल के पूरी हुई हों।
  • कंपनी के नियमों के अनुसार, FSD (सुपरवाइज्ड) का इस्तेमाल करते समय ड्राइवरों को सड़क पर पूरा ध्यान देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत गाड़ी का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के लिए तैयार रहना चाहिए।


रोबोटैक्सी का आंकड़ा भी पहुंचा छह मिलियन माइल्स के पार
इतना ही नहीं, टेस्ला उन राइड्स को अलग से ट्रैक करती है जिनमें कार के अंदर कोई सेफ्टी मॉनिटर मौजूद नहीं होता। 24 नवंबर को ही कंपनी का रोबोटैक्सी काउंटर 6 मिलियन (60 लाख) अनुमानित ऑटोनॉमस (स्वचालित) माइल्स के पार पहुंच गया। स्पष्ट है कि छह मिलियन और 18 बिलियन के ये दोनों आंकड़े अलग-अलग फ्लीट (वाहनों के समूह) और अलग-अलग तरह की ड्राइविंग को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed