फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Car Recall in China Questions on door safety over 4 million vehicles back other companies know issue

दरवाजे की सुरक्षा पर सवाल: टेस्ला समेत कई कंपनियों की कारें, चीन में 40 लाख+ गाड़ियां रिकॉल; पूरा मामला क्या?

Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, बीजिंग।
पीटीआई, बीजिंग। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:43 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क एक बार फिर अपनी कार टेस्ला को लेकर सुर्खियों में हैं। चीन में टेस्ला की गाड़ियों से जुड़ी सुरक्षा चिंता के बाद 30 लाख से अधिक गाड़ियों को बाजार से वापस मंगाने का फैसला लिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Tesla Car Recall in China Questions on door safety over 4 million vehicles back other companies know issue
चीन में 40 लाख से अधिक टेस्ला कार वापस (सांकेतिक) - फोटो : Tesla

विस्तार

दरवाजों की सुरक्षा पर सवाल के बाद चीन में 40 लाख से अधिक गाड़ियां बाजार से वापस मंगाई गई हैं। इसमें 30 लाख वाहन अकेले टेस्ला के हैं। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी- टेस्ला की कारों पर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। दरवाजों से पहले टेस्ला कारों की स्टीयरिंग पर भी सवाल हो चुके हैं। इसी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक वाहन अमेरिका में रिकॉल किए गए। इसके अलावा मई में टेस्ला की कारों के साथ साइबरट्रकों में खराबी की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। चीन में 40 लाख कारें रिकॉल होने का पूरा मामला क्या है, टेस्ला के अलावा किन कंपनियों के वाहन रिकॉल किए जा रहे हैं? विस्तार से जानिए इस खबर में

विज्ञापन


इस साल का सबसे बड़ा वाहन रिकॉल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला और कई प्रमुख चीनी वाहन कंपनियों ने दरवाजों के हैंडल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के कारण 40 लाख से अधिक वाहनों को रिकॉल करने की घोषणा की है। चीनी अधिकारियों के मुताबिक, यह इस साल का सबसे बड़ा वाहन रिकॉल है।
विज्ञापन


टेस्ला की कितनी गाड़ियां बाजार से वापस?
चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के अनुसार, टेस्ला करीब 29.8 लाख चीन में निर्मित और आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों को वापस बुला रही है। इनमें मॉडल 3, मॉडल Y, मॉडल X और मॉडल S शामिल हैं। इन वाहनों में मुख्य रूप से छिपे या फ्लश डोर हैंडल से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिम बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के दरवाजे नहीं खुल पाने की वजह क्या?
चीन हाल के दिनों में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक और छिपे हुए डोर हैंडल की सुरक्षा पर कड़ी निगरानी कर रहा है। कुछ दुर्घटनाओं में इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने के बाद कार के दरवाजे नहीं खुल पाने और यात्रियों के अंदर फंसने की घटनाओं ने चिंता बढ़ाई है।

कंपनी को भेजे नोटिस में क्या कहा गया?
चीनी नियामक की वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि गंभीर टक्कर जैसी आपात स्थिति में यदि वाहन का इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल हो जाए, तो डोर हैंडल यात्रियों के तेजी से बाहर निकलने में बाधा बन सकते हैं। इससे बाहर मौजूद बचावकर्मियों को भी वाहन के अंदर पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। टेस्ला इन वाहनों में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जोखिम को कम करने की योजना बना रही है। टेस्ला ने इस मामले पर (29.8 लाख कारों के रिकॉल) तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

टेस्ला के अलावा किन कंपनियों की कारें रिकॉल?
टेस्ला के अलावा चीन की टेक कंपनी शाओमी ने भी 3.9 लाख से अधिक वाहनों को रिकॉल करने का निर्णय लिया है। एक अन्य कंपनी- लीपमोटर ने भी 3.7 लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। इसके अलावा जीली और एक्सपेंग जैसी अन्य कंपनियों ने भी कुछ वाहनों को रिकॉल करने की घोषणा की है। अधिकांश मामलों में कारण डोर हैंडल से जुड़ी सुरक्षा चिंताएं ही बताई गई हैं।


क्या छिपे हुए कार डोर हैंडल पर प्रतिबंध?
चीनी मीडिया के अनुसार, देश 2027 से छिपे हुए कार डोर हैंडल पर प्रतिबंध लागू करने की तैयारी कर रहा है। पीपुल्स डेली ने इस बड़े रिकॉल को नए नियमों से पहले मौजूदा वाहनों के लिए एक “एकीकृत सुरक्षा अपग्रेड” बताया है। अखबार ने कहा कि तेजी से बढ़ते नई ऊर्जा वाहन उद्योग में प्रतिस्पर्धा केवल तकनीकी नवाचार की रफ्तार से नहीं, बल्कि सुरक्षा के उच्च मानकों से भी तय होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed