Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mini Cooper S, Convertible Paul Smith Editions Launched India, Prices Revealed

खास रंग, सिग्नेचर केबिन और दमदार रफ्तार: लॉन्च हुए मिनी कूपर एस और कन्वर्टिबल पॉल स्मिथ एडिशन, जानें खासियत

Fri, 27 Nov 2026 02:50 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 27 Nov 2026 02:50 PM IST
सार
Register For Event

  • मिनी के दो स्पेशल एडिशन लॉन्च हुए।
  • पॉल स्मिथ के साथ मिलकर तैयार हुआ डिजाइन।
  • 204 bhp का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • खास कलर और प्रीमियम इंटीरियर के साथ दस्तक दी है।

विज्ञापन
Mini Cooper S, Convertible Paul Smith Editions Launched India, Prices Revealed
मिनी पॉल स्मिथ एडिशन - फोटो : mini

विस्तार

दिग्गज कार निर्माता मिनी ने भारत में अपनी दो खास कारें लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने मिनी कूपर एस और मिनी कूपर कन्वर्टिबल के पॉल स्मिथ एडिशन पेश किए हैं। इन स्पेशल एडिशन को मशहूर ब्रिटिश डिजाइनर पॉल स्पिथ के साथ मिलकर तैयार किया गया है। दोनों कारों में खास एक्सटीरियर कलर, प्रीमियम केबिन और डिजाइन से जुड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। हालांकि इंलन और परफॉर्मेंस के मामले में ये स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं।
विज्ञापन


कितने रंगों में आई यह लग्जरी कार और क्या है इसमें खास?
  • इन स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इनका एक्सटीरियर डिजाइन को माना जा रहा है। दोनों कारें तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इनमें इंस्पायर्ड व्हाइट, स्टेटमेंट ग्रे और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं।
  • विज्ञापन
  • मिनी कूपर एस में नॉटिंघम ग्रीन कलर की छत दी गई है, जो इसके लुक को अलग पहचान देती है। वहीं, कन्वर्टिबल मॉडल में ब्लैक फैब्रिक सॉफ्ट-टॉप मिलता है। इसे 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह प्रक्रिया 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की जा सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा दोनों कारों में 18-इंच नाइट फ्लैश स्पोक ब्लैक अलॉय व्हील्स, पॉल स्मिा की खास ब्रांडिंग, स्पेशल डिजाइन एलिमेंट्स, अलग पहचान देने वाले एक्सटीरियर डिटेल शामिल हैं।

क्या बनाता है केबिन को खास?
  • साथ ही दोनों कारों के केबिन में भी कई खास बदलाव किए गए हैं। इनमें पॉल स्मिथ ब्लैक और ग्रे कलर का निटेड डैशबोर्ड दिया गया है। सीटों के लिए नाइटशेड ब्लू कलर चुना गया है। इसके साथ ब्लू कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग भी मिलती है।
  • कार में दी गई सर्कुलर ओलेड इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर पॉल स्मिथ की खास थीम मिलती है। इसके अलावा स्पेशल स्टीयरिंग व्हील, डार्क ट्रिम और इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स भी दिए गए हैं। इन कारों का एक और खास फीचर फर्श पर मिलने वाला 'हेलो' एलईडी प्रोजेक्शन है। दरवाजा खोलने पर यह लाइट प्रोजेक्शन दिखाई देता है।

क्या डिजाइन में हुए कोई बदलाव?
डिजाइन में बदलाव के बावजूद दोनों स्पेशल एडिशन के इंजन और मैकेनिकल पार्ट्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं। इनमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में कितना समय?
दोनों कारों की परफॉर्मेंस में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। मिनी कूपर एस ज्यादा तेजी स 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है।

परफॉर्मेंस

कूपर एस

कन्वर्टिबल

इंजन

2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

पावर

204 bhp

204 bhp

टॉर्क

300 Nm

300 Nm

गियरबॉक्स

7-स्पीड DCT

7-स्पीड DCT

0-100 किमी/घंटा

6.6 सेकंड

6.9 सेकंड


इस तरह मिनी कूपर एस पॉल स्मिथ एडिशन को 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.6 सेकंड लगते हैं। वहीं, कन्वर्टिबल वर्जन यही रफ्तार 6.9 सेकंड में हासिल करता है।

डिजाइन में खास, लेकिन इंजन में कोई बदलाव नहीं
कंपनी के ये दोनो पॉल स्मिथ एडिशन उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से अलग और खास डिजाइन वाली कार चाहते हैं। इनमें एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कई विशेष बदलाव मिलते हैं। हालांकि, इंजन, पावर, टॉर्क और गियरबॉक्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। यानी इन स्पेशल एडिशन की असली पहचान इनका एक्सक्लूसिव डिजाइन और पॉल स्मिथ की खास स्टाइलिंग है।


कितनी है कीमत?
मिनी ने कूपर एस पॉल स्मिथ एडिशन को 55.75 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, कूपर कन्वर्टिबल पॉल स्मिथ एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 61.50 लाख रुपये रखी गई है। दोनों स्पेशल एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल पर आधारित हैं। इनमें इंजन और अन्य मैकेनिकल हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इन्हें खास बनाने के लिए मुख्य रूप से एक्सटीरियर डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed