फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Launch dates for the BMW 7 Series and i7 facelifts revealed; what makes these luxury cars special?

BMW India: बीएमडब्लू 7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट के लॉन्च की तारीख आई सामने, दोनों लग्जरी कारों में क्या है खास?

Mon, 24 Aug 2026 02:46 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2026 02:46 PM IST
सार
Register For Event

BMW इंडिया जल्द ही अपडेटेड 7 सीरीज और इलेक्ट्रिक i7 लॉन्च करेगी। दोनों में नया डिजाइन, आधुनिक केबिन और कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। 7 सीरीज में पेट्रोल-डीजल इंजन विकल्प जारी रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Launch dates for the BMW 7 Series and i7 facelifts revealed; what makes these luxury cars special?
BMW 7 सीरीज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बीएमडब्लू इंडिया 11 सितंबर को अपडेटेड 7 सीरीज और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक i7 लॉन्च करेगी। यह 2026 में एक और अहम प्रोडक्ट लॉन्च होगा। जर्मन लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इस साल 25 लॉन्च होंगे। इन खास सेडान कारों की बुकिंग 1 अगस्त को शुरू हो गई थी। इनके नए वर्शन (फेसलिफ्ट) में बदली हुई स्टाइलिंग, नया केबिन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

क्या बदलाव हुए हैं? 
नई 7 सीरीज में सामने का हिस्सा बदला गया है। इसमें नई रोशनी वाली किडनी ग्रिल और नए डिजाइन की स्प्लिट हेडलाइट्स दी गई हैं। वहीं, ऊपर की पतली लाइटों में डे-टाइम रनिंग लाइट्स हैं। जबकि मुख्य हेडलाइट यूनिट्स बंपर में नीचे की तरफ लगी हैं।

विज्ञापन


सेडान का लंबा व्हीलबेस और फ्लश डोर हैंडल वाला लुक वैसा ही रखा गया है। लेकिन नए अलॉय व्हील डिजाइन पेश किए गए हैं। बीएमडब्लू ने B-पिलर पर रोशनी वाला और उभरा हुआ 7 का निशान भी जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे की तरफ, सेडान में पतले टेल-लैंप दिए गए हैं, जो टेलगेट तक फैले हुए हैं। इसके साथ ही इसमें डिफ्यूजर-स्टाइल डिटेलिंग वाला नए डिजाइन का बंपर भी है। नए क्रोम एक्सेंट और स्मोक्ड लाइटिंग एलिमेंट्स इस अपडेटेड मॉडल को और खास बनाते हैं।

क्या हैं फीचर्स? 
अंदर की तरफ, 7 सीरीज में डैशबोर्ड का लेआउट काफी बदला गया है। केबिन में अब 17.9-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, 14.6-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और विंडस्क्रीन के बेस पर पूरी चौड़ाई वाला ड्राइवर इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले दिया गया है। यह सिस्टम बीएमडब्लू ऑपरेटिंग सिस्टम X पर चलता है। वहीं,  ओवर-द-एयर अपडेट, वायरलेस एप्पल, कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ-साथ बेहतर वॉइस कंट्रोल फंक्शनैलिटी को भी सपोर्ट करता है।

इस फ्लैगशिप सेडान में एक नया चार-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके साथ ही बीएमडब्लू पिछली सीट पर लग्जरी पर भी जोर दे रही है। इसकी मुख्य विशेषताओं में बाउर्स एंड विल्किंस सराउंड साउंड सिस्टम, अपडेटेड एम्बिएंट लाइटिंग, हीटेड और पावर्ड रियर आर्मरेस्ट, मसाज फंक्शन और 31.3-इंच की थिएटर स्क्रीन शामिल हैं, जो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल और गेमिंग को सपोर्ट करती है।

पेट्रोल और डीजल में यह है खासियत? 
740i xDrive पेट्रोल और 740d xDrive डीजल वेरिएंट्स में 3.0-लीटर, छह-सिलिंडर वाले माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा जारी रहेगी। पेट्रोल मॉडल की पावर बढ़कर 400 hp और टॉर्क 580 Nm हो गया है। वहीं, डीजल मॉडल अब 313 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क देता है।

इलेक्ट्रिक मॉडल में क्या है खास? 
वहीं, इलेक्ट्रिक मॉडल की बात करें तो, i7 50 eDrive की जगह अब i7 50 xDrive आ गई है, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव और बड़ी 112.4 kWh बैटरी दी गई है। इसकी पावर 455 hp और टॉर्क 660 Nm है। परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाली i7 M70 xDrive में भी बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे इसकी पावर बढ़कर 680 hp और टॉर्क 1,100 Nm तक हो गया है।

भारत में कब होगी लॉन्च? 
अपडेटेड BMW 7 सीरीज और i7 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इनकी कीमतें 11 सितंबर को लॉन्च के समय बताई जाएंगी। ये मॉडल फ्लैगशिप लग्जरी सेडान सेगमेंट में Mercedes-Benz S-Class और EQS को टक्कर देते रहेंगे।



बीएमडब्ल्यू ने सितंबर में संभावित लॉन्च से पहले भारत के लिए i5 लॉन्ग व्हीलबेस को लॉन्च किया गया।  यह लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बीएमडब्ल्यू इंडिया का दूसरा स्थानीय स्तर पर निर्मित इलेक्ट्रिक वाहन होगा। शुरुआत में इसे फर्स्ट एडिशन के रूप में पेश किया जाएगा, जो पहले 99 ग्राहकों तक ही सीमित होगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed