फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Rebel 500 Recalled in India: Check Details

होंडा रिबेल 500 मोटरसाइकिल भारत में रिकॉल: जानें क्या खराबी आई और चेक करने का क्या है तरीका?

Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
सार
Register For Event

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा रिबेल 500 के लिए स्वैच्छिक रिकॉल अभियान की घोषणा की है। जानें इन मोटरसाइकिल में क्या खराबी आई है।

विज्ञापन
Honda Rebel 500 Recalled in India: Check Details
Honda Rebel 500 - फोटो : HMSI

विस्तार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में अपनी प्रीमियम क्रूजर बाइक होंडा रिबेल 500 (Honda Rebel 500) की 96 यूनिट्स के लिए एक स्वैच्छिक रिकॉल अभियान की घोषणा की है। यह भारत में रिकॉल होंडा द्वारा वैश्विक स्तर पर चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, असेंबली के दौरान बाइक के हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को निर्धारित टॉर्क (टाइट करने की क्षमता) के अनुसार कसने में चूक हो सकती है। इस वजह से समय के साथ यह स्क्रू ढीला हो सकता है। जिससे मोटरसाइकिल की स्टीयरिंग मूवमेंट प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, HMSI ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक भारत में इस समस्या से जुड़ी किसी भी दुर्घटना या घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

कौन सी होंडा रिबेल 500 बाइक्स इस रिकॉल से प्रभावित हैं?

  • यह रिकॉल अप्रैल 2025 से अगस्त 2025 के बीच निर्मित केवल 96 यूनिट्स को कवर करता है।
  • सावधानी के तौर पर, होंडा अपने अधिकृत सर्विस सेंटर पर सभी प्रभावित मोटरसाइकिलों में हैंडल-लॉक फिक्सिंग स्क्रू को मुफ्त बदलेगी। इसके लिए वाहन की वारंटी स्थिति चाहे जो भी हो, ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

यह रिकॉल अभियान कब से शुरू होगा और ग्राहकों से संपर्क कैसे किया जाएगा?

यह रिकॉल अभियान नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से होंडा के अधिकृत बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से शुरू होगा।
कंपनी प्रभावित ग्राहकों से इन तरीकों से सीधे संपर्क करेगी:
  • फोन कॉल
  • एसएमएस नोटिफिकेशन 
  • ईमेल 
डीलरशिप ग्राहकों के साथ तालमेल बिठाकर सर्विस अपॉइंटमेंट शेड्यूल करेंगी और रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया को पूरा करेंगी।

 

आप कैसे जांच सकते हैं कि आपकी बाइक इस रिकॉल से प्रभावित है या नहीं?

होंडा ने ग्राहकों की आसानी के लिए एक ऑनलाइन सत्यापन प्रणाली भी शुरू की है:
  1. HMSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. 'रिकॉल कैंपेन' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी मोटरसाइकिल का व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN/चेसिस नंबर) दर्ज करें।
अगर आपकी रिबेल 500 इस अभियान के तहत आती है, तो नजदीकी होंडा बिगविंग डीलरशिप से संपर्क करके अपनी बाइक के निरीक्षण और पार्ट्स के रिप्लेसमेंट के लिए समय तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed