फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda O Alpha Electric SUV Concept Unveiled at Japan Mobility Show 2025 To Rival Maruti Suzuki E Vitara

Honda O Alpha Concept: होंडा O अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट हुई पेश, मारुति सुजुकी ई विटारा को देगी टक्कर

Wed, 29 Oct 2025 03:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 03:03 PM IST
सार
Register For Event

होंडा 0 सीरीज मॉडल एक नए, डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। और 2030 तक वैश्विक लॉन्च के लिए निर्धारित कंपनी की 30 नई इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
Honda O Alpha Electric SUV Concept Unveiled at Japan Mobility Show 2025 To Rival Maruti Suzuki E Vitara
Honda O Alpha Electric SUV Concept - फोटो : Honda

विस्तार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी O Alpha Concept (O अल्फा कॉन्सेप्ट) पेश किया है। यह कंपनी की नई Honda O सीरीज की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। हाल ही में दिखाए गए इस कॉन्सेप्ट मॉडल का आकार पहले दिखाए गए O SUV कॉन्सेप्ट (CES, लास वेगास) से थोड़ा छोटा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FASTag: फास्टैग केवाईसी के बाद अब आया केवाईवी, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी, इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

दमदार और मॉडर्न डिजाइन
Honda O Alpha Electric SUV का डिजाइन चौड़ा और ऊंचा है, जो इसे एक दमदार लुक देता है। फ्रंट ग्रिल के बीच में इल्युमिनेटेड होंडा लोगो लगा है, जिसके साथ एक फुल LED बार और डुअल LED हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में बड़े विंडशील्ड हैं, जबकि विंडो लाइन पीछे की ओर स्लोप होती नजर आती है।

साइड प्रोफाइल में मोटा बॉडी क्लैडिंग और उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं। चार्जिंग पोर्ट भी सामने की ओर 'Honda' लोगो के नीचे स्थित है। पीछे की तरफ एक छोटा बूट स्पॉइलर, U-शेप टेललाइट्स, और आकर्षक 19-इंच 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: गडकरी बोले- 'मैं क्यों दोष लूं?' सड़क ठेकेदार, इंजीनियर और सचिव का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा

Honda O Alpha Electric SUV Concept Unveiled at Japan Mobility Show 2025 To Rival Maruti Suzuki E Vitara
Honda 0 SUV Prototype - फोटो : Honda
बैटरी और लॉन्च डिटेल्स
हालांकि, होंडा ने अभी तक इसके इंटीरियर या पावरट्रेन की जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नई O Alpha इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक विकल्प होंगे- 60 kWh और 75 kWh।

होंडा 0 सीरीज मॉडल एक नए, डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। और 2030 तक वैश्विक लॉन्च के लिए निर्धारित कंपनी की 30 नई इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप का हिस्सा होंगे। अब तक केवल दो कॉन्सेप्ट का प्रदर्शन किया गया है, तीसरे मॉडल का अनावरण एक नए कॉम्पैक्ट ईवी प्रोटोटाइप के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Traffic Violation: बिना हेलमेट और गलत नंबर प्लेट पर भिड़े स्कूटर सवार और ट्रैफिक पुलिस, दोनों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन

भारत में कब होगी लॉन्च
माना जा रहा है कि होंडा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में साल 2027 में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki E Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा) से होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल करेगी। जो भारत जैसे गर्म मौसम वाले देशों के लिए ज्यादा उपयुक्त मानी जाती है। 

यह भी पढ़ें - Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Top-5 Premium EV: भारत में तेजी से बढ़ रही प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की रेस, ये हैं टॉप-5 दमदार ईवी 

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed