फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Commercial Vehicle ›   Hyundai is Ready to Develop BS-6 engine Vehicle in India

बीएस-6 मानक के वाहन बनाने के लिए तैयार Hyundai

Mon, 11 Dec 2017 11:04 AM IST
शिशिर चौरसिया /अमर उजाला, नई दिल्ली 
शिशिर चौरसिया /अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Mon, 11 Dec 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Hyundai is Ready to Develop BS-6 engine Vehicle in India
Fuel
प्रदूषण की चिंताजनक हालत के मद्देनजर मोटर वाहन कंपनियों को सरकार के भारत स्टेज-6 (BS-6) मानक की तरफ बढ़ने के संदेश पर कार ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। देश में कार बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) का कहना है कि वह तो इसके लिए पहले से तैयार है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज
विज्ञापन


उसके पास इस मानक के वाहन बनाने की तकनीक पहले से है और जिस दिन सरकार कहेगी, ऐसे वाहनों का उत्पादन और बिक्री दोनों वह शुरू कर देगी। एचएमआईएल के ग्रुप हेड, मार्केटिंग, पुनीत आनंद से शिशिर चौरसिया ने कंपनी से जुड़े विभिन्न मसलों पर विस्तृत बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत आनंद ने कहा कि, "हम सरकार की तरीफ करते हैं कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वह इतने सख्त कदम उठा रही है। जहां तक ह्यूंडई की बात है, तो इस मामले में हमें कोई तैयारी नहीं करनी होगी। क्योंकि हम इस समय बीएस-6 मानक के समकक्ष यूरो-6 मानक केवाहनों का उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे मानक के वाहन अभी भारत में भले ही अनिवार्य नहीं हुए हों, लेकिन दुनिया के कई देशों में ऐसे मानक अनविार्य हैं। हम इस समय दुनिया के 85 से भी ज्यादा देशों में अपनी कारें बेच रहे हैं। उनमें से कुछ देशों केलिए चेन्नई फैक्ट्री से यूरो-6 मानक के वाहन बना कर भेज रहे हैं। इसलिए बीएस-6 मानक लागू होने पर ह्यूंडई के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed