बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

वृश्चिक राशि के जातकों किसी कार्य विशेष को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत से आपके सिर पर घरेलू एवं कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। इस हफ्ते घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि आपकी बात से ही बात बनेगी और बिगड़ेगी भी।

व्यवसाय से जुड़े वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध में सामान्य लाभ की प्राप्ति होगी, लेकिन उत्तरार्ध में मंदी से जूझना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल न करें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने कार्य समयबद्ध तरीके से करने होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रह सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 06 नवंबर: कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

06 Nov 2026
06 Nov 2026
06 Nov 2026
05 Nov 2026
04 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
05 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
04 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed