व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : ANI
यूक्रेन के संबंध में रूस की सख्त मांगों के बाद, अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में प्रस्तावित शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स ने परिचित लोगों के हवाले से बताया, यह निर्णय दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों के बीच तनावपूर्ण बातचीत के बाद लिया गया। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर जवाब नहीं दिया। इस मामले पर टिप्पणी के लिए रूसी सरकार के अधिकारी भी उपलब्ध नहीं थे।