फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी हमले की चेतावनी: तालिबान सरकार ने कहा- हवाई हमलों का जवाब देने का अधिकार

Sat, 18 Oct 2025 03:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/काबुल।

सार

Tension: पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी है कि वह अपनी धरती से हो रहे आतंकी हमलों पर सख्त कार्रवाई करे, वरना गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की और जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही है। हालिया खूनी झड़पों और हमलों के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधि आज दोहा में शांति वार्ता के लिए बैठक कर रहे हैं।
Register For Event
विज्ञापन
अफगान तालिबान के लड़ाके - फोटो : एएनआई डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अफगानिस्ता को शांति और अशांति के बीच चयन करने की चेतावनी दी। उन्होंने तालिबान शासन से कहा कि वह पाकिस्तान के अंदर हमले करने के लिए अफगानिस्तान की धरती का उपयोग करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्तऔर तत्काल कार्रवाई करे। वहीं,  पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल में हुई खूनी झड़प और हवाई हमलों के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधि आज दोहा में शांति वार्ता के लिए मुलाकात करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आपकी लगाई आग, आपका ही घर जलाए तो हैरान मत होइए', पाकिस्तानी सेना प्रमुख को अफगानी सांसद की धमकी

इस बीच, तालिबान सरकार ने स्पष्ट कहा है कि अफगानिस्तान को पाकिस्तान के हवाई हमलों का जवाब देने का पूरा हक है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान शांति और बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन हाल की घटनाएं पाकिस्तान की आक्रामकता की वजह से हुई हैं। मुजाहिद ने एक्स पर एक पोस्ट में  बताया कि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आज पाकिस्तान के साथ बातचीत दोहा में होनी है। इसके लिए अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दोहा के लिए रवाना हो चुका है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बातचीत से ठीक पहले बीती रात पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका प्रांत के आम नागरिक इलाकों में फिर से हवाई हमले किए। जिसमें कई आम नागरिकों की मौत और घायल होने की खबर है। तालिबान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की और इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन


मुजाहिद ने कहा, इस्लामी अमीरात इन हमलों का जवाब देने का अधिकार रखता है। लेकिन अपने वार्ताकारों की गरिमा और बातचीत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए फिलहाल नई सैन्य कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया है। हम दोहराते हैं कि अफगानिस्तान क्षेत्रीय शांति और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन हालिया घटनाएं पूरी तरह से पाकिस्तान की ओर से की गई आक्रामकता का नतीजा हैं। 

ये भी पढ़ें: 'जहां हैं, वहीं रुक जाएं और युद्ध खत्म करें..', जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद यूक्रेन और रूस से बोले ट्रंप

विज्ञापन

टोलो न्यूज के अनुसार, इस बीच पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भी दोहा पहुंच गया है, जिसमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और खुफिया प्रमुख असीम मलिक शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंधार के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अफगान सीमा बलों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच झड़पों की वजह से स्पिन बोल्दक इलाके से करीब 20,000 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से की गई अंधाधुंध बमबारी की वजह से ये लोग रेगिस्तानी इलाकों और अन्य असुरक्षित जगहों पर जाकर शरण ले रहे हैं, जहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। इन विस्थापित परिवारों की मदद के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें