फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 25वें दिन भी जारी

गायत्री जोशी Updated Fri, 01 May 2026 12:58 PM IST

खटीमा में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 25वें दिन को भी जारी रहा। उन्होंने सरकार पर लगातार उनकी मांगों की उपेक्षा आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को बाल विकास विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश, बीएलओ के कार्य से मुक्त करने,बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ने और फोन रिचार्ज की धनराशि समय पर देने की मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं धरना जारी रहेगा। वहां पर पुशविंदर कौर, इंद्रा पोखरिया, लखविंदर कौर, राधा देवी, जमुना देवी, गीता चुफाल कमला बिष्ट, गंगा राना, कमला भट्ट, ममता आर्या, रेखा अधिकारी, मीना देवी, हरजीत कौर, माया देवी, पानमती, गीता सिंह, जया बसेड़ा, प्रेमा भट्ट, पुष्पा मेहता, नीलम देवी आदि थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें