खटीमा के बग्गा 54 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सीमा विमर्श एवं सीमा दर्शन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉर्डर क्षेत्र के खंडों के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद में राष्ट्र जागरण की दृष्टि, बदलती डेमोग्राफी, नशा,अवैध घुसपैठ, बॉर्डर क्षेत्र में रिवर्स पलायन व आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सीमा जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय सीमाओं का है। जिन देशों की सीमाएं सशक्त होती हैं, वहां अवैध घुसपैठ, नशा और देश विरोधी तत्वों पर स्वतः लगाम लग जाती है। युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में आत्मनिर्भरता व राष्ट्र जागरण में योगदान दें। उन्होंने उत्तराखंड राज्य की बदलती डेमोग्राफी, नशा और युवाओं के भविष्य के अस्तित्व पर आ रहे खतरों पर चिंता व्यक्त की।वहां पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, कैलाश पांडे , चामू सिंह, महेंद्र साहनी आदि थे।