विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा एनआईसी कक्ष में दिव्यांगजन सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य स्तरीय दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद को मान पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विकासखंडों में विशेष स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांग प्रमाणपत्र, उपकरण वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से…