बसुकेदार। बसुकेदार मुख्य बाजार से करीब 100 मीटर आगे रविवार को ट्रॉले में रखी पोकलैंड मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे पलट गई। मशीन छेनागाड़ से विनो बैंड के पास बाधित मोटरमार्ग को खोलने के लिए ले जाई जा रही थी। छेना गाड़ से बकोला मार्ग 2 दिन से बाधित था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बसुकेदार मार्ग से गुजरते हुए सड़क पर कॉलोनी बाजार से बसुकेदार की ओर जा रहे दो लोगों ने अचानक आवाज दी गई जिसके चलते ट्राला चालक को ब्रेक लेना पड़ा ओर ट्रॉले में रखी मशीन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में डालसिंगी निवासी 47 वर्षीय रोशन लाल घायल हुए हैं।