फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के लोगों ने दोनों हाईवे जाम करने का किया ऐलान

गायत्री जोशी Updated Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में आपदा प्रभावितों का विस्थापन, क्षेत्र के गांवों को सड़क से जोड़ने सहित 50 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के लोगों का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। लोगों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर सात मई को थल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर चक्का जाम करने का ऐलान किया। 50 सूत्रीय मांगों को लेकर ढीलम, साई पोलू, साईभाट, लेंगा, मल्ला भदेली, सिन्नर प्यांगती, मल्ला दारमा, राथी, बसंतकोट, फल्याटी, पैकुती, तोमिक, बोना, गोल्फा आदि गांवों के ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य भावना दानू के नेतृत्व में तहसील परिसर में अनशन पर डटे रहे। पूरन पाना, कविंद्र सिंह सोरागी अनशन पर बैठे। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार ने हमेशा सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों की उपेक्षा की है इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनशन को पांच दिन हो गए हैं लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हमारी सुध लेने नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि शासन-प्रशासन को हमारी परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सात मई को थल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मुनस्यारी हाईवे को जाम करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें