फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: रजत जयंती समारोह पर हुआ राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान

हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:39 PM IST

पिथौरागढ़ में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान हुआ। वहीं शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने कहा कि राज्य निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नगर के रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित हुआ इस का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई और वरिष्ठ नागरिकों ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों और विभिन्न संगठन के लोगों ने केएनयू जीआईसी से रामलीला मैदान तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद हुए कार्यक्रम में डीएम आशीष भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी सहित अन्य लोगों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डीएम ने कहा कि प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। जिस परिकल्पना के साथ राज्य का गठन हुआ यह गुणवत्ता, पारदर्शिता से साकार हो रही है। इस दौरान 250 राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें